DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

Covid-19) प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजयुमो ने किया रक्तदान।

आरा/भोजपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर सेवा और समर्पण अभियान के तहत जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रकाश सिंह के नेतृत्व में रक्तदान का कार्यक्रम ब्लड बैंक रेड क्रॉस में किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य रुप से रक्तदान करने वाले में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री मृत्युंजय तिवारी, जीत प्रकाश, कुमार विवेक, अमर चौबे, संतोष तिवारी, अभिमन्यु सिंह,  राहुल मिश्रा, विवेक सागर, प्रियांशु पांडे, शशि राय, पवन कुमार, संजीत कुमार सिंह, सोनू सिंह, सुधीर कुमार सिंह, मुकेश सिंह, अखिलेश प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
 इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम रंजन चतुर्वेदी तरारी के पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा डॉ अमरेन्द्र शक्रवार, कार्यक्रम प्रभारी सह उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, अभिषेक कुमार राय, मदन स्नेही, शंभू चौरसिया, मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन, संजय सिंह, कुमार गौतम, रितेश कुमार वर्मा, नगर अध्यक्ष नीरज सोनी, यस सिंह सहित सभी जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।