DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

Covid-19 ) जाते -जाते माँ आरण्य देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचे Sp राकेश कुमार दुबे।

आरा/भोजपुर। (जर्नलिस्ट गौतम कुमार) आज भोजपुर एसपी राकेश कुमार दुबे पदभार से मुक्त होने उपरांत पूरे दलबल के साथ आरा के प्रसिद्ध माँ आरण्य देवी का दर्शन करने पहुचे। जहाँ माँ के सेवा में लगे महंत मनोज बाबा के साथ तस्वीर लिया गया है। जो खबर के साथ सांझा किया गया है।
दर्शन के दौरान आज बिना वर्दी में माँ आरण्य देवी का दर्शन करने पहुचे sp राकेश कुमार दुबे को देख लोग दंग रह गए। आश्चर्य तो तब हुआ कि नये एसपी बिनय तिवारी अभी पदभार लेने उपरांत माँ का दर्शन करने आये होंगे लेकिन ऐसा नही हुआ। 
कहा जा रहा है कि एसपी राकेश कुमार दुबे, महज तीन माह दस दिन के कार्यकाल में भोजपुर जिला को अंडर कंट्रोल करने व अपराध पर लगाम लगाने में सक्षम रहे है। चर्चा यह भी है कि बालू की अबैध खनन पर लगाम लगाने में पूरी तरह सक्षम रहे है। 
लोगो का कहना है बालू की अबैध खनन मामलों में ताबड़तोड़ गिरफ्तारी से बालू माफियाओं के नाक में दम हो गया था। 
अवैध खनन सहित कई अन्य मम्मले में उपलाधिया हासिल करने में सक्षम रहे एसपी का तबादला लोगो को नागवार महशुस हो रहा है। और लोग इसे सिस्टम की कमजोरी बता रहे है।
बरहाल, अब देखना यह है कि क्या इस बालू माफियाओं पर लगी लगाम कायम रहा पायेगा। 
वैसे 2015 बैच के आईपीएस विनय तिवारी की भी कई उपलब्धियों में मिशाल हासिल है। 2019 में पटना सेंट्रल के एसपी पद पर रहे और उससे पहले गोपालगंज में एएसपी के पद पर रहते हुए पशु तस्कर गिरोह का पर्दाफाश कर मिसाल  हासिल किया था वही दूसरी ओर अभिनेता शुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड मामला में अपनी कार्य से शुर्खियो में बने रहे है।