जयंती

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री मोदी ने किया नमन

नई दिल्ली: आज पूरा देश मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रम, नेतृत्व और सुशासन की नीति हमें हमेशा प्रेरित करती है। उन्होंने स्वराज्य की नींव रखकर भारतीय संस्कृति और स्वाभिमान को सशक्त किया।”

शिवाजी महाराज ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से एक संगठित और आत्मनिर्भर हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को समानता और न्याय का अधिकार दिलाया और अपने सैन्य कौशल से मुगलों और विदेशी आक्रांताओं को करारा जवाब दिया।

देशभर में शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और अन्य राज्यों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लोग उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर रहे हैं और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प ले रहे हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज अमर रहें!

Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts