Categories: Bihar

CAA, NPR , NRC लाकर मोदी सरकार ने देश के दिल मे खंजर मार कर लहूलुहान किया। क्यामुद्दीन अंसारी ।


आरा/भोजपुर। संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित अनिश्चितकालीन धरना का आज पांचवा दिन है व  लगातार चौबीसों घंटे धरना जारी है। हजारो की तादाद मे महिला, पुरुष, नौजवान इस धरना पर डटे हुए है यह धरना मोदी सरकार के  CAA, NPR, NRC, वापस लेने तक जारी रहेने की बात कही जा रही है। इस धरना का संचालन व अध्यक्षता सत्यदेव कुमार पासवान ने किया।
               

आरा अबरपुल मे लगे शाहीनबाग को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के राज्य सचिव व भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य  क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून लाकर मोदी -शाह जी की सरकार ने बाबा भीम राव अम्बेडकर के संविधान बदल डाला है यह देश के दिल मे खंजर मार कर लहुलुहान किया है इसलिए देश की जनता इसे अस्वीकार कर आन्दोलन छेड दिया है व केंद्र की भाजपा सरकार नफरत फैला रही है। अपने विरोधियो पर गोली चलवा रही है। इंसाफ मंच के नेता ने कहा कि यह लड़ाई संविधान बचाने की है देश बचाने की है नागरिकता बचाने की है।
           

इस धरना को संबोधित करते हुए सत्यदेव कुमार पासवान ने कहा कि इस लड़ाई को भारत के 130 करोड जनता भारत सरकार से लड रही है कि मोदी जी आप CAA NPR, NRC वापस ले लिजिए, सलमा बेगम हेना कौशर ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए हिन्दू और मुसलमान मिलकर लड रहे है हम नफरत व हिंसा के खिलाफ मुहब्बत व ऐकता के लिए संघर्ष कर रहे है।
               

धरना संचालन समिति ने कल रात मे एक स्कार्पियो के चालक तेज रफ्तार से धरना स्थल पर गाड़ी चलाई इस की निन्दा करते हुए जिला प्रशासन से मांग किया गया कि वे धरनार्थीयों को सुरक्षा प्रदान किया जाए।

धरना मे सामिल प्रमुख लोगो मे क्यामुद्दीन अंसारी, सत्यदेव कुमार पासवान, ऐनामुल हक, राजेंद्र यादव, धनंजय कुमार, फैज अहमद उर्फ राजन, कृष्ण रंजन गुप्ता, शाहनवाज हुसैन, मुख्तार अंसारी, जाकिर हुसैन, हेना कौशर, खुशबु जहां, चांदनी जहां, सुधा देवी, मिना देवी ,वसीमा खातुन, लाडली बानो, जुलेखा खातुन, ,सोनम, शहनाज बानो, जाकीर हुसैन सहित कई अन्य लोगो को देखा गया।
          

Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts