ब्रह्मविद्या विहंगम योग

आरा में ब्रह्मविद्या विहंगम योग का सत्संग संपन्न, सद्गुरु भक्ति का संदेश

आरा, भोजपुर: ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान के भोजपुर जिला कार्यालय सह सत्संग भवन, महाराजा हाता गली नंबर-2 में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में सत्संग, भजन और प्रवचन के माध्यम से सद्गुरु भक्ति, सेवा और साधना का संदेश दिया गया।

संगीतमय भक्ति प्रस्तुतियाँ
सत्संग का मंच संचालन राजवंश सिंह ने किया। भजन संध्या में प्रियंका गुप्ता ने “प्रभुजी कैसे करिहो पार”, और पिंकी प्रसाद ने “सुरती उल्टी अवलोकन जी, तोहे पीवी मिलेंगे” प्रस्तुत कर भक्तिमय माहौल बना दिया।

प्रवचन और आध्यात्मिक संदेश
आरा अनुमंडल संयोजिका रीना गुप्ता ने कहा कि महाकुंभ में शरीर को धोना आसान है, लेकिन मन की शुद्धि पर कितने लोग ध्यान देते हैं, यह विचारणीय है। उन्होंने आत्मिक शुद्धि के महत्व को रेखांकित किया।

पटना पश्चिमी प्रमंडल मंत्री उमेश कुमार ने सत्संग के महत्व को समझाते हुए कहा, “पूर्ण कर्म के प्रभाव से ही मनुष्य को सत्संग का सुअवसर प्राप्त होता है। सत्संग के बिना मन की चंचलता बढ़ जाती है। सद्गुरु कृपा से ही सेवा, सत्संग और साधना के त्रिवेणी में स्नान करने का सौभाग्य मिलता है। भक्ति वही है, जो जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति का मार्ग दिखाए।”

बिहार राज्य समन्वयक सह दक्षिण बिहार महामंत्री भूपेंद्र राय ने अपने प्रवचन में कहा, “परमात्मा सत-चित-आनंद स्वरूप हैं। तीर्थों की यात्रा एक फल देती है, संतों के दर्शन चार फल, लेकिन सद्गुरु की कृपा से अनेक फल प्राप्त होते हैं। सद्गुरु के वचन मंत्र के समान होते हैं, जिनका पालन ही सच्ची भक्ति है।”

कार्यक्रम में विशेष सहयोग
इस सत्संग को सफल बनाने में परामर्शक दीपनारायण प्रसाद, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार, पीरो अनुमंडल संयोजक धर्मेंद्र कुमार धीरज, डॉ. अंशु सिंह, उपेंद्र यादव, उपदेशक पुनम सिंह, जयमालती राय, पिंकी प्रसाद, मीरा उपाध्याय, सरिता पाठक और विद्यावती देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सुरेश कुमार विशेष संवाददाता

Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts