DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

भोजपुर के आरा और बिहिया में विहंगम योग होली मिलन सत्संग का दृश्य

आरा और बिहिया में विहंगम योग का होली मिलन सह सत्संग, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का संगम

भोजपुर। महर्षि सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान एवं ब्रह्मविद्या विहंगम योग के तत्वावधान में भोजपुर जिले के आरा और बिहिया प्रखंड में होली मिलन सह सत्संग कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुए। दोनों स्थानों पर भक्ति गीत, आध्यात्मिक प्रवचन और ध्वजारोहण के साथ होली को आध्यात्मिक रंग में मनाया गया।


📍 आरा: सत्संग भवन में भक्ति गीतों से झूमे श्रद्धालु

आरा स्थित जिला सत्संग भवन, महाराजा हाता गली नं.-2 में आयोजित कार्यक्रम में मंच संचालन श्रीकृष्णा प्रसाद ने किया।

प्रो. उमेश पांडेय, पूनम देवी, शीला देवी और रानी देवी ने फाग और होली से जुड़े भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

बिहार राज्य समन्वयक भूपेंद्र राय ने कहा कि होली मिलन आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है। मानव शरीर में जो आंतरिक उथल-पुथल होती है, वही वास्तविक “धूम” है।

अंत में गुरु-शिष्य प्रार्थना, ध्वजारोहण, ध्वजा गान और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


📍 बिहिया (कटेया ग्राम): सामूहिक भजन से भक्तिमय हुआ वातावरण

बिहिया प्रखंड के कटेया ग्राम में चुन्नी देवी एवं भजमन यादव के निवास पर होली मिलन सह सत्संग का आयोजन किया गया। मंच संचालन प्रो. रामजी चौधरी ने किया।

गुरु भाई-बहनों ने सामूहिक रूप से “प्यारे खेलों विहंगम होली” गीत का गायन किया।

शिवानंद चौबे ने कहा कि सद्गुरु देव भगवान के ज्ञान से जुड़ना मानव जीवन के उत्थान का मार्ग है।
डॉ. रामजी चौधरी ने कहा कि सद्गुरु देव भगवान हर काल में जीव कल्याण हेतु प्रकट होते हैं और उनका सानिध्य मिलना परम सौभाग्य है।