Appealed to the public to reach Gandhi Maidan, Patna on March 2
आरा, गांधी मैदान, पटना में 2 मार्च को होने वाले बादलों बिहार महाजुटान की सफलता को लेकर आज तीसरे दिन आरा सांसद कॉ. सुदामा प्रसाद ने तरारी प्रखंड के विभिन्न गांवों में बैठक कर जनता से पटना चलने का आह्वान किया।
उन्होंने बागर, सिकरहटा मुसहर टोली, सिकरहटा कला, मौआप कला, बिहटा, धनगवां, देव, कुरमुरी सहित कई गांवों का दौरा कर लोगों से संवाद किया और उन्हें इस महाजुटान में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
बैठक को संबोधित करते हुए सुदामा प्रसाद ने कहा कि बिहार में 65% आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग समेत हाशिए पर खड़े समाज के उत्थान, मेहनतकशों, छात्र-नौजवानों के अधिकार और न्यायपूर्ण जीवन की लड़ाई को लेकर यह महाजुटान ऐतिहासिक साबित होगा।
उन्होंने कहा, “यह आयोजन बिहार के बदलाव और विकास की संगठित आवाज को बुलंद करेगा तथा संघर्ष के नए दौर का आगाज करेगा।”
सांसद ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये ताकतें बिहार को पीछे ले जाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, “संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए इन शक्तियों को परास्त करना जरूरी है। बिहार को बदलाव की दिशा में आगे ले जाने के लिए यह हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।”
सुदामा प्रसाद ने दावा किया कि बादलों बिहार महाजुटान में जिले से लाखों किसान, मजदूर, छात्र-नौजवान, महिलाएं और दुकानदार शामिल होंगे। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे 2 मार्च को गांधी मैदान, पटना पहुंचकर इस आंदोलन को मजबूत करें।