DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

अमरावती में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सहित अन्य गणमान्य अतिथि

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अमरावती में प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रहे उपस्थित

अमरावती/आंध्र प्रदेश। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी करोड़ों भारतीयों के हृदय के हार हैं। उनकी जयंती के पावन अवसर पर आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री चन्द्रशेखर पेम्मासानी, केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात राज्य मंत्री श्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, आंध्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री पीवीएन माधव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, सुशासन की अवधारणा और सर्वसमावेशी विकास की उनकी सोच को याद किया। नेताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन और विचार आज भी देश की राजनीति और लोकतंत्र को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें के नारों के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।