DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

58वीं बटालियन Border Security Force के सैनिक सम्मेलन में ब्रह्म विद्या विहंगम योग के अधिकृत शिष्य द्वारा जवानों को आध्यात्मिक दीक्षा देते हुए

58वीं बटालियन Border Security Force के सैनिक सम्मेलन में जवानों को दी गई आध्यात्मिक दीक्षा

58वीं बटालियन Border Security Force के सैनिक सम्मेलन के दौरान जवानों को आध्यात्मिक मार्ग से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्म विद्या विहंगम योग के सद्गुरुदेव के अधिकृत शिष्य द्वारा उपस्थित जवानों को दीक्षा प्रदान की गई।

यह कार्यक्रम 58 BN BSF कैंपस, माधोपुर, जिला पठानकोट, पंजाब – 145024 में आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में जवानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान जवानों को आध्यात्मिक जीवन, अनुशासन, सकारात्मक सोच और आत्मिक शांति के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि आध्यात्मिक साधना से मानसिक संतुलन और कर्तव्य के प्रति दृढ़ता बढ़ती है।

इस अवसर पर मौजूद जवानों ने आध्यात्मिक मार्गदर्शन को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।