DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

30 अक्टूबर यानी कल/ जाप अध्यक्ष पप्पू यादव सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन सह मिलन समारोह में लेंगे भाग।

आरा/भोजपुर। कल रामलीला मैदान आरा में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन व मिलन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शिरकत करेंगे। 
सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर जाप के युवा प्रदेश सचिव अविनाश कुमार लड्डू यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर स्वागत सहित सभी व्यवस्था को तंदुरुस्त कर दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत आरा के युवाओं द्वारा किया जाएगा। उसके बाद बड़ी संख्या में युवा भी पार्टी में सदस्यता लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पार्टी के सभी कार्यकर्ता तन मन धन से जुटे हुए हैं।
आज कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे जाप के युवा प्रदेश सचिव,छात्र अध्यक्ष, विश्वविद्यालय अध्यक्ष सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता। कल कृष्णा क्लब चरपुलवा मोड़ रमना मैदान आरा में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन और मिलन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शिरकत करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत आरा के युवाओं द्वारा किया जाएगा। उसके बाद बड़ी संख्या में युवा भी पार्टी में सदस्यता लेंगे। आपको बता दें कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में जो कलाकार शामिल होंगे उसमें गायक सह अभिनेता छोटू छलिया गायिका बेबी काजल, गायक सहअभिनेता हरिओम, राष्ट्रीय एंकर विवेक तिवारी, गायिका साक्षी राज ,गायक विनय सिंह, सहित कई अन्य कलाकार भी अपने कला को प्रदर्शित करेंगे।