प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि भाजपा के विचारों और अपनी सोच को विलीन करने वाले नीतीश कुमार के निर्णय से जदयू के नेता और कार्यकर्ता नाखुश हैं । सभी का कहना है कि जो दूसरे पार्टी के चुनाव चिन्ह लेकर प्रचार करता हो और नेता विचारों पर टिके नहीं रहता हो, उनके साथ समाज के बीच में काम करना मुश्किल और कठिन होता है। इस निर्णय के खिलाफ जदयू के सभी नेताओं ने लालू प्रसाद के सामाजिक न्याय और तेजस्वी प्रसाद यादव के आर्थिक न्याय और विचारों तथा उनके कार्यों के प्रति विश्वास प्रकट करते हुए राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने का फैसला लिया है ।
Yearly Archives: 2024
1st match
ward no.- 18 v/s ward no.-64
ward no.- 64 won the match by 5 wickets
M.O.M – Shah Faizal
2nd match
ward no.-20 v/s ward no.- 46
ward no.- 20 won the match by 10 wickets
M.O.M – aman
3RD match
ward no.- 15 v/s ward no.-53
ward no.- 15 won the MATCH by 54 runs
M.O.M – vivek
4th match
ward no.-48 v/s ward no.-54
ward no.-48 won the match by 09 runs
M.O.M – munna
5th match
Ward no.- STF vs ward no.- CA
Ward no. -STF won the match by 07 runs
M.o.m- Amit
आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित CPI प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को झंडा पर तीन तारा छाप पर बटन दबाकर जीतने जनसंपर्क
“प्रार्थना” विश्वास की प्रतिध्वनि है । रथ के पहियों में जितना अधिक भार होता है, उतना ही गहरा निशान वे धरती में बना देते हैं । प्रार्थना की रेखाएं लक्ष्य तक दौड़ी जाती हैं, और मनोवांछित सफलता खींच लाती हैं । विश्वास जितना उत्कृष्ट होगा परिणाम भी उतने ही सत्वर और प्रभावशाली होंगे ।
INDIAlliance समर्थित आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाकपा-माले के उम्मीदवार सुदामा प्रसाद को भारी मतों से जिताने हेतु विचार विमर्श / अगामी 01 जून को ईवीएम में तीन नंबर पर “झंडे पर तीन तारा” वाले निशान पर नीला बटन दबा कर वोट करने का अपील करना है ।
व्यवसायी मुनमुन प्रसाद की गोली मार कर हत्या मामले में अब तक गिरफ्तारी नही होने के बाद व्यवसायी वर्ग में आक्रोशित माहौल को देख भाजपा एमएलसी जीवन कुमार पहुचे मिलने |
भगवान सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि एनडीए उम्मीदवार आर के सिंह को भारी मतो से जिताकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का अव्हान किया कहा इस मोदी तुफान में इंडी गठबंधन का सूफडा साफ हो जाएगा।
आरा से बक्सर पहुंचे राजद के प्रदेश प्रवक्ता राज गौरव उर्फ टाइगर व अदीब रिजवी आपदा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोहेल खान राजद के समर्थन में जनता को उत्साहित करते हुए देखा गया।
निर्देशानुसार वर्षा के दौरान शहर के निचले हिस्से में जल निकासी हेतु पंप की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। जिसके लिए अंचल को उपलब्ध सभी पंप को चालू अवस्था में करते हुए संलग्न ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति करने एवं आवश्यकतानुसार पाइप तैयार रखने का निर्देश दिया गया है।
आज के धनधारी, सत्ताधारी, वैज्ञानिक, राजनीतिज्ञ आदि अपना काम करते हुए नित्य कुछ समय प्रभु की प्रार्थना का भी कार्यक्रम अपना लें, तो आज के यह सारे विनाश साधन स्वतः निर्माण साधनों में बदल जाएँ । उनके जीवन का प्रवाह अनायास ही स्वार्थ की ओर से परमार्थ की ओर बह चलेगा और तब वे स्वयं ही ध्वंसक उपादानों से घृणा करने लगेंगे और अपनी क्षमताओं को विश्व कल्याण की दिशा में मोड़ देंगे ।
विद्यालय के कुल 09 छात्र-छात्राओं ने 90% से लेकर 97% तक अंक प्राप्त किया। अस्मिता कुमारी के अतिरिक्त उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में तान्या दुबे, खुशबु कुमारी, कुन्दन कुमार, विकास परमार, प्रदीप सिंह, माही मंजीत सिंह, प्रियांशु कुमार यादव तथा रूपेश कुमार सिंह शामिल हैं। विद्यालय की छात्रा तान्या दुबे का NDA के लिखित परीक्षा में भी सफलता हासिल की है। विद्यालय के शेष परीक्षार्थीयों का अंक 60% से लेकर 80% के बीच रहा।
हाथ जोड़ कर विनम्रतापूर्वक प्रधानमंत्री मोदी जी से पूछना चाहता हूँ कि आप इस चुनाव में 𝟖-𝟏𝟎 बार बिहार आ चुके है लेकिन एक बार भी आपने यह नहीं बताया कि विगत 𝟏𝟎 वर्षों में आपने बिहार को क्या दिया? 𝟐𝟎𝟏𝟒 में बिहार ने 𝐍𝐃𝐀 को 𝟑𝟑 और 𝟐𝟎𝟏𝟗 में 𝟒𝟎 में से 𝟑𝟗 सांसद दिए लेकिन आपने बिहार को निल बट्टे सन्नाटा दिया। आपने जितने वादे किए थे उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया।
आश्रम के विकास व विहंगम योग के प्रचार प्रसार पर विचार विमर्श में कहा सभी गुरू भाई बहनों को मील जुलकर एक साथ गुरू सेवा कार्य में लगना पड़ेगा तभी संत समाज व आश्रम का विकास होगा जिसके फलस्वरूप सद्गुरु देव भगवान की कृपा भी हम सबको प्राप्त होता रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि सबको प्रेम शांति से रहना चाहिए। स्ववेंद के दोहे को प्रस्तुत करते हुए कहा कि सद्गुरु सदाफल देव महाराज जी ने हम सभी के लिए कितना बड़ा संदेश दिया है |
विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र राष्ट्र ‘भारत’ में लोक सभा आम चुनाव चल रहा है। लोक सभा चुनाव में होने वाली विभिन्न प्रक्रियाओं, जटिलताओं को व्यवहारिक रूप से प्रदर्शित करने के उद्देश्य और देश के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तर्ज पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच इस चुनाव प्रक्रिया का आयोजन किया गया है। चुनावी प्रक्रिया और मतदान की गम्भीरता और मताधिकार की शक्ति से छात्र-छात्रा व्यवहारिक रूप से प्रभावित हुए और उन्होंने संकल्प लिया कि वे भी अपने जीवन में सर्वदा उचित मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे। साथ ही उन्होंने अपने परिवार के व्यस्क सदस्यों एवं अन्य को भी मतदान अवश्य करने हेतु जागरूक करने का बीड़ा उठाया।
पटना शहर के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 10 मई से पटना नगर निगम द्वारा इंडियन वोटर लीग (IVL) का आयोजन शुरू किया गया । इसके तहत क्रिकेट मैच के माध्यम से आमजनों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है । बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री एच आर श्रीनिवासन, जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
