राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

हमारी सरकार बनी तो 100 प्रतिशत डोमिसाइल लागू किया जाएगा: तेजस्वी यादव

पटना, युवा राजद, बिहार के तत्वावधान में 5 मार्च 2025 को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में “युवा चौपाल” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने की, जबकि संचालन प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी युवा राजद बिहार श्री शिवेंद्र कुमार ताँती ने किया।

कार्यक्रम में राजद के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने माननीय तेजस्वी यादव के समक्ष कुछ महत्वपूर्ण मांगें रखीं:

  1. बिहार के युवाओं के हित में “युवा आयोग” का गठन किया जाए।
  2. आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई नहीं कर पाने वाले युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए।
  3. पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जाए।

तेजस्वी यादव का बड़ा बयान: इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में बिहार सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं:

  • बिहार देश का सबसे युवा प्रदेश है, जिसे एक अनुभवी और सक्षम नेतृत्व की जरूरत है, न कि “रिटायर्ड और टायर्ड” मुख्यमंत्री की।
  • बिहार सरकार नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार देश का सबसे गरीब राज्य बना हुआ है।
  • बिहार पलायन और बेरोजगारी में देश में नंबर वन है।
  • प्रति 1 लाख विद्यार्थियों पर मात्र 7 कॉलेज हैं, जिससे छात्रों को अच्छी शिक्षा के लिए राज्य से बाहर जाना पड़ता है।
  • बीते 20 वर्षों में नीतीश कुमार ने बिहार की दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया, यदि वे पुनः सत्ता में आते हैं तो एक और पीढ़ी प्रभावित होगी।
  • राज्य के 534 प्रखंडों में से लगभग 400 प्रखंडों में कोई डिग्री कॉलेज नहीं है।

महत्वपूर्ण घोषणाएँ:

  1. सरकार में आने पर 100% डोमिसाइल लागू किया जाएगा।
  2. बिहार सरकार की नौकरियों के लिए आवेदन शुल्क माफ किया जाएगा।
  3. युवाओं के हित में “युवा आयोग” का गठन किया जाएगा।
  4. “माई-बहन मान योजना” के तहत बिहार की महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  5. प्रदेश के सभी परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।
  6. दिव्यांग और वृद्धा पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1500 किया जाएगा।
  7. आरक्षण का दायरा बढ़ाकर पुनः 65% किया जाएगा, जिसे भाजपा सरकार ने रद्द करवाया था।
  8. राजद में सबसे अधिक युवा विधायक और सांसद हैं, इसलिए बिहार का नेतृत्व भी युवा को ही मिलना चाहिए।

युवा विरोधी सरकार पर निशाना: तेजस्वी यादव ने वर्तमान सरकार को “पेपर लीक करने वाली, निकम्मी, लाठीमार और बीमारू सरकार” करार दिया। उन्होंने कहा कि यदि बिहार को आगे बढ़ाना है तो एक युवा नेतृत्व को लाना होगा।

– चित्तरंजन गगन, प्रदेश प्रवक्ता, राजद बिहार

Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts