1 से 25 सितम्बर तक होने वाले भाजपा का सदस्यता अभियान को लेकर विचार विमर्श।

जगदीशपुर/भोजपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा सदस्यता अभियान कार्यशाला अर्जुन प्रसाद के आवास पर सम्पन्न किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार व संचालन कुमार गौतम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम् गान के साथ शुभारंभ किया गया।

कार्यशाला में 1 सितम्बर से 25 सितम्बर तक होने वाले सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए गहन विचार विमर्श किया गया।

हर बुथ पर (200) दो सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है इसी विषय पर फोकस करते हुए सभी वक्ताओं ने अपना विचार रखा। बैठक में प्रभारी के रूप में प्रहलाद राय उपस्थित रहे।

प्रमुख लोगों में विनय मिश्रा, अर्जुन प्रसाद, अरुण सिंह, रंजन सिंह, रजत कुमार सोनी, विजय चौबे, रंजित कुमार, चंचल रवि सिन्हा, संजय केशरी, कृपा शंकर पांडे, शिवजी प्रसाद, पिंकू यादव, विशाल टाइगर, राजकुमार, पटवा शमसाद अली खाँ उर्फ चांद सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

Share
Published by
Gautam Anubhavi

Recent Posts