कोइलवर के बहियारा गांव में पूर्व सांसद आरके सिन्हा के आवास पर होली मिलन में बॉलीवुड के सितारों ने बिखेरा गायकी का जलवा / चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत और भोजपुर के लाल ऋतुराज सिन्हा को राष्ट्रीय मंत्री बनाये जाने की खुशी में झूमते रहे लोग।
आरा/बिहार। 17 मार्च।भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा एवं भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के कोइलवर स्थित बहियारा गांव के आवासीय परिसर सह रामानन्दी यज्ञानन्दलाल सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार की देर शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस समारोह में पटना,दिल्ली और मुम्बई से आये गायक कलाकारों ने होली गीत की प्रस्तुति से दर्शकों, श्रोताओं एवं ग्रामीणों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कोइलवर प्रखण्ड के बहियारा गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में राजनैतिक,सामाजिक,सांस्कृतिक,व्यावसायिक और शैक्षणिक क्षेत्रो से जुड़े सैकड़ो लोगो ने हिस्सा लिया और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली के उत्सव को यादगार बना दिया।
होली मिलन समारोह में खास बात यह रही कि यहां रंग गुलाल के साथ साथ चंदन और पुष्प की होली की धूम रही।होली मिलन में आये लोगों को उनके ललाट पर पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने चंदन का टिका लगाकर होली की शुभकामनाएँ और बधाई दी।उन्होंने गांव के नन्हे मुन्ने बच्चों को भी चन्दन लगाए और उन्हें भी आशीर्वाद दिया।
बहियारा गांव में होली मिलन समारोह का आयोजन कई मायनों में खास रहा।उत्तरप्रदेश,मणिपुर, गोवा और उत्तराखण्ड में विधानसभा के चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर यहां उत्साह चरम पर था तो भाजपा के सांगठनिक इतिहास में भोजपुर और शाहाबाद जनपद से पहली बार यहां के मिट्टी के लाल ऋतुराज सिन्हा का पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री बनाये जाने की खुशी ने भी इस होली मिलन समारोह में चार चांद लगा दिया।
होली मिलन समारोह में बीच बीच मे मंच से चार राज्यो में भाजपा की सरकार बनने और ऋतुराज सिन्हा के राष्ट्रीय मंत्री बनने की खुशी की गूंज सुनाई दे रही थी। एकसाथ मिले दोनों खुशी की लहर के बीच लोग होली मिलन के गीतों की धुन पर झूम रहे थे।
मुम्बई से पहुंची बॉलीवुड की मशहूर गायिका सृष्टि सिन्हा,चर्चित लोक गायिका मनीषा श्रीवास्तव,रामेश्वर गोप और रवि रौशन ने होली मिलन समारोह में एक से बढ़कर एक गीत गाये जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और होली मिलन समारोह को यादगार बना दिया।
समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने भी बुलडोजर बाबा के गीत गाकर लोगो का खूब मनोरंजन किया और तालियां बटोरी।
पूर्व सांसद आरके सिन्हा के प्रतिनिधि और भाजपा के जिला प्रवक्ता डॉ. सुरेन्द्र सागर ने बताया कि होली मिलन में भाजपा के जिला मंत्री पवन सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह,कोइलवर दक्षिणी मण्डल के अध्यक्ष विनोद कुमार दास,भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू,बहियारा के पैक्स अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह के अलावे श्रीमती रत्ना सिन्हा,अशोक प्रसाद, अभिषेक सिंह, श्रीमती शालिनी सिन्हा,राजीव रंजन सिन्हा उर्फ राजू, रंगनाथ लाल,मनीष किशोर,पत्रकार मुरली मनोहर श्रीवास्तव,रवि शंकर श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिन्हा, अखिलेश मिश्रा,प्रभात लाल,सुप्रिया श्रीवास्तव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।