Categories: Bihar

हमें युद्ध नही शांति चाहिए, हमें एटम बम नही, एटमिक एनर्जी चाहिए, हम नही चाहते कोई रक्तपात हो, युद्ध करो लेकिन अपने अंदर के जंगबाज…

आरा/बिहार। मानवीय सद्भावना मंच के बैनर तले आरा रेलवे स्टेशन परिसर में रूस यूक्रेन युद्ध व नफरत के खिलाफ एक प्रतिरोध सभा एवं मार्च का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता करते हुए मंच के संयोजक विजय मेहता ने सभा को संबोधिक करते हुए कहा कि मंच इस युद्व की कड़े शब्दो में निंदा करते हुए, युद्ध रोकने की मांग करते हुए देखा गया।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ0 जीतेंद्र शुक्ला ने कहा कि कोई भी युद्ध मानवता के लिए अभिशाप ही होता हैं और युद्ध से सबसे जादा प्रभावित महिलाएं व बच्चे हुआ करते है,,,,,वही  लक्ष्मण दूबे ने कहा कि यह युद्ध संहारक ही होता है जिसकी खामियाजा आने वाली पीढी दर पीढी  को भूगतान पड़ता है।
सभा का संचालन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मानव ने कहा कि मानवीय सद्भावना मंच इस लिए बना है कि राष्ट्रीय या अंतराष्ट्रीय स्तर पर मानवता पर हो रहे हमला का प्रतिरोध किया जा सके। रूस यूक्रेन युद्व से अगर किसी का भला होने वाला है तो सिर्फ हथियारों के सौदागरों का खेल है।
धन्यवाद  करते हुए कमलेश कुंदन ने कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध ने वैश्विक खतरा उत्पन्न कर दिया है।
अन्य वक्ताओं में आलोक राज, विकास कुमार सिंह, सिक्की, शिवम पांडेय, राजा खान, शुभम, राज प्रताप, ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें युद्ध नही शांति चाहिए, हमें एटम बम नही, एटमिक एनर्जी चाहिए, हम नही चाहते कोई रक्तपात हो, युद्ध करो लेकिन अपने अंदर के जंगबाज से, जैसे नारों को लगाते हुए प्रतिरोध मार्च भी निकाला गया।
Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts