DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

सरकार का आदेश को शिक्षकों ने किया खारिज/शराबियों को चिन्हित करने व मुखबिरी के लिए शिक्षा विभाग द्वारा निर्गत पत्र का किया विरोध प्रदर्शन।

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ, जिला इकाई 
 द्वारा आरा नगर व प्रखंड के संघ इकाई का निर्वाचन किया गया।
आरा/भोजपुर। नगर इकाई में अध्यक्ष के रूप में अनीश कुमार शिक्षक प्राथमिक विद्यालय बघउतपुर आरा नगर उपाध्यक्ष के पद पर रमाकांत मध्य विद्यालय करमन टोला, आरा सचिव के रूप में मनोज कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय अहिरपुरवा संगठन मंत्री के रूप में, गुलाम सरोवर व कोषाध्यक्ष के पद पर सौरभ श्रीवास्तव का निर्वाचन किया गया।
 पर्यवेक्षक के रुप में रविंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष, शारीरिक शिक्षक संघ एवं संघ के जिला संयोजक सदस्य संजय पांडे, सुधीर कुमार गिरी, अलख निरंजन व प्रखंड संदेश के प्रखंड अध्यक्ष मणि शंकर सिंह व इस निर्वाचन के पर्यवेक्षक के रुप में श्याम वेदी, अनिल कुमार, गणपति व रवि मिश्रा उपस्थित रहे।
 निर्वाचन के उपरांत सरकार के द्वारा शराबबंदी में शराबियों को चिन्हित करने व उनके मुखबिरी के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा निर्गत पत्र का विरोध प्रदर्शन किया गया।
  सर्वसम्मति से उक्त आदेश के आलोक में एक विरोध पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया।
अंत में बैठक के धन्यवाद ज्ञापन नीरज कुमार और वरिष्ठ सदस्य प्रमोद चौधरी के द्वारा किया गया।