मिशन 30 दिन 30 करोड़ के लिए पहले रविवार के लिए टीम के साथ बैठक का आयोजन
![]() |
मिशन 30 दिन 30 करोड़ के लिए रविवार को एक साथ सुबह 7:00 बजे टीम रवाना होगी। छुट्टी के दिन आमजनों तक पहुंचना आसान होगा जिसके लिए विशेष टीम रवाना होगी। गौरतलब है कि सभी वार्डों में संपत्ति कर एवं कचरा शुल्क संग्रहण के लिए टीम 1 मार्च से निकल रही है। रविवार को मुख्यालय की टीम भी इस अभियान का हिस्सा बनेगी।
5000 से 50000 की राशि के बकायेदार 9999
विशेष अभियान के तहत 9999 भवनों/संस्थानों/ घरों में टीम घूमेगी। इन संस्थानों पर 5000 से 50000 हजार की बकाया राशि वाले संस्थानों के लिए टीम घूमेगी।
50,000 से ऊपर 784 डिफॉल्टर
सभी 75 वार्डों में 50000 से ऊपर की बकाया राशि वाले 784 डिफॉल्टर है। जहां टीम एक साथ जाएगी।
13 वार्ड में 500- 500 नए घरों की सूची तैयार
13 वार्डों में नए असेसमेंट का लक्ष्य पटना नगर निगम द्वारा रखा गया है। मिशन 30 दिन 30 करोड़ के लिए टीम घूमेगी।
नए असेसमेंट के लिए चयनित वार्ड – 1, 3,11,13, 30, 32,44,46,47,55,56,61,68
पदाधिकारियों की वार्ड वार 75 टीम गठित
पटना नगर निगम द्वारा मुख्यालय स्तर से सभी 75 वार्ड के लिए पदाधिकारी सफाई निरीक्षक जोनल की टीम तैयार की गई है।
प्रत्येक सप्ताह सोमवार को अभियान के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले दल को पुरस्कृत भी किया जाएगा। अवकाश के दिन कार्य करने वाले कर्मियों को वेतन के अतिरिक्त राशि भी दी जाएगी।
बता दें कि आम जन की सहूलियत के लिए रविवार को भी पटना नगर निगम के सभी काउंटर खुले रहेंगे ताकि वे छुट्टी के दिन भी संपत्ति कर का भुगतान कर सकें । 31 मार्च 2024 तक प्रत्येक रविवार एवं सामान्य अवकाश के दिन यह सेवा जारी रहेगी। जिससे आमजनों को सुविधा मिल सके।
संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने पर सील होगी प्रॉपर्टी
बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 एवं इसके अंतर्गत अधिसूचित बिहार नगरपालिका संपत्ति कर (निर्धारण, संग्रहण और वसूली) नियमावली, 2013 और पटना नगर निगम कर तथा गैर-कर राजस्व वसूली विनियम, 2013 के अनुसार सभी संपत्तिधारकों को अपनी संपत्ति/सम्पत्तियों एवं रिक्त भूमि के संपत्ति कर/रिक्त भूमि कर निर्धारण कर स-समय भुगतान करना अनिवार्य है. ऐसा नहीं करने पर उक्त अधिनियम, नियमावली और विनियम के अनुसार विभिन्न कार्रवाई जिसमें मांग-पत्र जारी करना, निगम सेवायें बंद करना, चल संपत्ति की जब्ती और उसकी बिक्री, अचल संपत्ति की कुर्की और बिक्री, बैंक अकाउंट की कुर्की इत्यादि का प्रावधान है।
![]() |
पदाधिकारियों की वार्ड वार 75 टीम गठित |
शहरवासियों से अपील है कि कर संग्रहण हेतु पहुंची पटना नगर निगम की टीम का सहयोग करें एवं निर्धारित राशि का भुगतान करें।
कर सम्बंधित शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 155304 पर कर सकते है सम्पर्क
“मिशन 7 टू 11” के तहत पटना नगर निगम की टीम द्वारा संपत्ति कर संग्रहण के साथ साथ नई संपत्ति का कर निर्धारण भी ऑन स्पॉट किया जा रहा है। संपत्ति कर का निर्धारण अथवा पुनर्निधारण के लिए शहरवासी निगम द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 155304 पर कॉल करके अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं। स्लॉट बुक कराए जाने के उपरांत पटना नगर निगम की टीम उनके घर-प्रतिष्ठान पर जाकर कर निर्धारण/ पुनर्निधारण का कार्य पूर्ण करेगी।
संपत्ति कर का भुगतान, असेस्मेंट एवं री-असेसमेंट के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन सुविधाएं उपलब्ध
पटना नगर निगम के आधिकारिक पोर्टल https://www.pmc.bihar.gov.in/ के माध्यम से घर बैठे संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं।
• पटना नगर निगम के मुख्यालय एवं अंचल कार्यालयों में भी जाकर संपत्ति कर का भुगतान किया जा सकता है।
• पटना स्थित बोरिंग रोड चौराहा एवं आयकर गोलंबर के पास संपत्ति कर संग्रहण के लिए विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई है।
• प्रति दिन सुबह 7 बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक सभी वार्डों में पटना नगर निगम की टीम जा जाकर कर संग्रहण कर रही है. आम जन निगम कर्मियों को आवंटित POS मशीन अथवा QR Code के माध्यम से भी टैक्स का भुगतान कर सकते हैं।
• Paytm, PhonePe, GPay एवं अन्य UPI के माध्यम से घर बैठे अपना संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं।
• पटना नगर निगम के पोर्टल पर उपलब्ध Self Assessment Form भरकर शहरवासी स्वयं कर निर्धारण एवं पुनर्निधारण का कार्य कर सकते हैं।