DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

श्रीरामनवमी शोभायात्रा के प्रचार गाड़ी को झंडी दिखाकर किया गया रवाना ।

आरा/भोजपुर| श्रीरामनवमी शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतश्रीदेवराहाशिवनाथदासजी महाराज ने आज महादेवा के बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण से श्रीरामनवमी शोभायात्रा के प्रचार गाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया।

रथ को रवाना करने के पूर्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिकालदर्शी परमसिद्ध संतश्रीदेवराहाशिवनाथदासजी महाराज ने रामभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि दैहिक, दैविक भौतिक तापा।राम राज कछु नहीं ब्यापा।। राम राज में सारे जीव त्रिताप से मुक्त हो जाते हैं।संतश्री ने आगे कहा कि भगवान राम एक ऐसे शासक थे जो अपने प्रजा का औरस पुत्रों की तरह पालन करते थे।उनके राज में सभी जीव सुख पूर्वक रहते थे।

भगवान राम का आदर्श और चरित्र यदि जीव थोड़ा सा भी अपना लें तो उसका जीव का उद्धार हो जाएगा। वहीं समिति के महासचिव श्री शंभु प्रसाद चौरसिया ने कहा कि इस बार की रामनवमी शोभायात्रा हर वर्ष की अपेक्षा बहुत विशाल होगी क्योंकि हमारे प्रभु श्रीराम की घर वापसी हुई है। वहीं इस दौरान केन्द्रीय समिति के स्टार प्रचारक सरोज पांडेय, सुरक्षा प्रमुख राजेश्वर पासवान, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, गोकुल सिंह, राजेन्द्र सिंह, सचिव नवीन प्रकाश सिंह, हर्ष राज मंगलम, ग्रामीण अध्यक्ष सन्नी पांडेय, उपाध्यक्ष विभु सिंह, बादल जालान, राजेन्द्र सिंह, सचिव सुधीर सिंह, सहित केन्द्रीय समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।