DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

व्हाट्सएप चैटबोट पर भुगतान-अतिरिक्त शुल्क नहीं|नगर निगम

पटना/बिहार| नगर निगम द्वारा व्हाट्सएप चैटबोट 9264447449 के माध्यम से अब आमजन संपत्ति कर का भी भुगतान व आमजन घर बैठे सहज, सरल सुविधा का लाभ ले सकते है। शुक्रवार को महापौर, उप महापौर, सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों सहित नगर आयुक्त द्वारा इसका विधिवत उद्घाटन किया गया।

शहरवासी घर बैठे करें पेमेंट, तुरंत मिलेगी रसीद|

पटना नगर निगम के वाट्सअप चैटबोट पर इसकी सुविधा दी जा रही है।
इंडियन बैंक एवं पटना नगर निगम द्वारा इसके लिए एमओयू साइन किया गया है।
पटना नगर निगम वासियों को इस व्हाट्सएप चैटबोट पर भुगतान करने पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना है।

व्हाट्सएप पर पेमेंट लेने वाला पहला प्लेटफार्म बना पटना नगर निगम|

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि पूरे देश में व्हाट्सएप के माध्यम से पेमेंट लेने वाला पहला प्लेटफार्म पटना नगर निगम बना है। आमजन व्हाट्सएप चैटबोट नंबर पर Hi का मैसेज करके अन्य सेवाओं की तरह प्रॉपर्टी टैक्स भी जमा कर सकते है। मेटा द्वारा पटना नगर निगम को इसके लिए अप्रूवल भी मिल चुका है। यह पूरी तरह सुरक्षित है एवं सिर्फ PID नंबर डालने पर आमजन अपना संपत्ति कर का भुगतान इस पर कर सकते हैं।

VMD एवं SMS के जरिए आमजनों को किया जाएगा जागरूक

पटना नगर निगम की सुविधा शुरू की गई है जिसकी जानकारी आम जनों को एसएमएस के माध्यम से भी दी जा रही है। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के लगे VMD एवं पीएस सिस्टम पर भी आम लोगों को व्हाट्सएप चैट बोट से पेमेंट के लिए जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम के सशक्त स्थाई समिति के सदस्य डॉ. आशीष सिन्हा, डॉ. इंद्रदीप चंद्रवंशी इंडियन बैंक के पदाधिकारीगण एवं नगर निगम के कर्मचारीगण मौजूद रहे।