विहंगम योग संत समाज द्वारा स्ववे॑द अखण्ड पाठ व वैदिक हवन यज्ञ किया गया।

आरा/भोजपुर | शरद पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम सेमरांव में विहंगम योग संत समाज द्वारा स्ववे॑द अखण्ड पाठ व वैदिक हवन यज्ञ किया गया।
आश्रम के विद्यार्थि मृत्युंजय कुमार शास्त्री द्वारा वैदिक रीति से सम्पन्न किया गया। यजमान चन्द शेखर सिंह, ब्यूटी सिंह, वीणा देवी, प्रभावती देवी, रीना गुप्ता, डॉ राजकिशोर चौधरी,आशा पाण्डेय ने हवन यज्ञ किया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम जिला सचिव विजय पाण्डेय एवं उप सचिव योगेन्द्र सिंह उर्फ टुना सिंह के देखरेख में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भोजपुर जिला मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार, आरा अनुमंडल संयोजक श्रीकृष्णा प्रसाद, कृष्णा नन्द राम,ललन पाल,विधा सिंह, आश्रम प्रभारी वीरपाल सिंह, कुसुम कुंवर, पिंकी प्रसाद, बिन्दु देवी, पुनीता कुमारी , आपरेटर दीनानाथ विश्वकर्मा के संहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts