राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

विधायक ने विधान पार्षद पर विकास कार्यों को लेकर गंभीर आरोप

आरा/भोजपुर| जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह लोहिया ने गुरुवार को रजत कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा पर कई गंभीर आरोप लगाए। विधायक लोहिया ने कहा कि विधान पार्षद द्वारा किए जा रहे शिलान्यास केवल कागजों तक सीमित हैं और जमीनी हकीकत से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने भगवान सिंह कुशवाहा से आग्रह किया कि किसी भी मुद्दे पर टिप्पणी करने से पहले सच्चाई की जांच करें।

विधायक लोहिया ने यह भी कहा कि विकास कार्यों के दावों की सच्चाई क्षेत्र में देखने को नहीं मिलती। उन्होंने कुशवाहा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर राजनीति से हटकर काम करने की जरूरत है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और जनता को भरोसा दिलाया कि वे उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर हैं।

Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts