नगर निगम

वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए वाहनों से पानी का छिड़काव |

पटना/बिहार| स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में पटना को बेहतर स्थान दिलाने के लिए पटना नगर निगम द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में पटना नगर निगम की विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छता सर्वेक्षण में आमजनों की सहभागिता और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए नगर निगम के दायित्वों पर विस्तृत चर्चा की गई।

किचन कैंपेन से महिलाओं को जोड़ेगा पटना नगर निगम
पटना नगर निगम द्वारा वार्ड की उन महिलाओं को जागरूक कर किचन कैंपेन चलाया जाएगा, जो विशेष रूप से किचन से जुड़ी रहती हैं। महिलाओं को सूखा और गीला कचरा अलग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। किचन में ही सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करने की आदत से मिशन टोटल सेग्रीगेशन का लाभ मिलेगा। इस अभियान में पटना नगर निगम के मोबिलाइज सफाई कर्मी और पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

यार्ड में की जाएगी वाहनों की मॉनिटरिंग
पटना नगर निगम द्वारा प्रतिदिन घर-घर जाकर कचरा एकत्र करने वाले डोर-टू-डोर वाहनों की मॉनिटरिंग न केवल मोबिलाइज कर्मियों और पदाधिकारियों द्वारा की जाएगी, बल्कि यार्ड में पहुंचने पर भी यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वाहन सूखा और गीला कचरा अलग-अलग एकत्र करके लाए हैं या नहीं। प्रतिदिन कर्मचारियों द्वारा वाहनों की संख्या के साथ उनकी स्थिति को दर्ज किया जाएगा और जियो-टैग की गई तस्वीरें भी ली जाएंगी। उल्लेखनीय है कि बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को पटना नगर निगम द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

बैठक का आयोजन
इस बैठक में नगर आयुक्त श्री अनिमेष कुमार पराशर, अपर नगर आयुक्त श्री राजन सिन्हा, उपनगर आयुक्त, सभी अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, कार्यपालक अभियंता (विद्युत), स्वच्छता पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, मुख्य सफाई निरीक्षक, और नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के कर्मी उपस्थित रहे।

Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts