DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

लोकसभा चुनाव के बाद बंगाल की सरकार गिरेगी और भाजपा वहां CAA लागू करेगा। केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे PATNA/BIHAR

बंगाल में महिला होकर महिलाओं पर कर रही अत्याचार दीदी की दादागिरीअब नहीं चलेगी,  लोकसभा चुनाव के बाद बंगाल में दीदी का सफाया होगा और  लालू के राज वाला जंगल राज का भी होगा खात्मा | CAA कानून लागू होगा। 
केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे /बीजेपी 

पटना /बिहार . {रणजीत सम्राट बिहार ब्यूरो } CAA कानून के अधिसूचना जारी होते ही सता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के द्वारा बयान बाजी शुरू हो गई है।CAA को लेकर बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कानून का विरोध किए जाने पर आज सोमवार को देर रात बक्सर पहुंचे भाजपा के केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे और बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रेम कुमार के अलावा भाजपा कोटे से एमएलसी जीवन कुमार ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।

     जीवन कुमार ने कहा कि CAA कानून लागू होने से भारत के उन सभी हिंदुओ को फायदा मिलेगा जो भारत में रिफ्यूजी की तरह रह रहे थे। उन्हें अब भारत की नागरिकता मिलेगी। जो दूसरे देश से आकर अपने ही देश में रहते थे। उनको अब अधिकार मिलेगा। ममता बनर्जी तो देश विरोधी कार्य पहले से ही कर रही है। जहां महिला होकर महिलाओं पर अत्याचार कर रही है। इस बार के लोकसभा चुनाव में जितने भी रिफ्यूजी लोग हैं, जिनको भारत की नागरिकता मिलेगी, वे सभी इनके खिलाफ मतदान करेंगे।

       वहीं बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से बिहार में लालू के राज में जंगल राज हुआ करता था इस प्रकार बंगाल में भी यही हाल है। देश का कानून CAA लागू हुआ है। इस तरह बंगाल में भी लागू होगा। लोकसभा चुनाव के बाद बंगाल की सरकार गिरेगी और भाजपा वहां CAA लागू करेगा। 

     वहीं केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए, कहा कि दीदी कौन होती है कानून को लागू करने से रोकने वाली। दीदी की दादागिरी नहीं चलेगी।यह देश का एक कानून पूरे भारत में लागू होगा और देश की 140 करोड़ जनता इसे लागू करेगी। दीदी जो हिंदू विरोधी कार्य कर रही है,उनकी हिटलर शाही नहीं चलेगी।जो वह हिंदू विरोधी कार्य कर रही है। उनको जबाब मिलेगा। देश में हिंदू सिख इसाई यह सब रिफ्यूजी की जिंदगी जी रहे थे,उनको भारत की नागरिकता अब मिलेगी।