Categories: Bihar

राज्यसभा सांसद श्री विवेक ठाकुर ने प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पहुंचकर टीकाकरण केंद्र का लिया जायजा।

आरा/भोजपुर। भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद श्री विवेक ठाकुर ने  बड़हरा स्थित प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पहुंचकर टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया।
विवेक ठाकुर ने पंजीकरण से लेकर टीका लगवाने तक की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। टीका लगवाने आए नागरिकों से बातचीत की। उन्होंने टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था और प्रक्रिया की सरलता को सराहा। ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन के साथ-साथ सभी केंद्रों पर आधार कार्ड से स्पॉट रेजिस्ट्रेशन हो रहा है और तुरंत टीका लगाया जा रहा है। लोगों को टीकाकरण में कोई परेशानी नहीं हो रही है।
विवेक ठाकुर ने कार्यकर्ताओं और चिकित्सकों को टीकाकरण के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कोरोना का केस पुनः बढ़ने लगा है। इसलिए यथाशीघ्र कोरोना टीका लगवाना है और मास्क भी पहनना है।
विवेक ठाकुर ने बिहारवासियों से अपील किया कि 45 वर्ष के ऊपर सभी व्यक्ति मोबाइल पर फैले अफवाहों को नजरअंदाज करते हुए निःसंदेह और निःसंकोच कोरोना टीका लगवाएं। पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। भारतीय मूल की वैक्सीन का बनना और दुनिया के अनेकों देशों में दिया जाना यह गर्व का विषय है।
Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts