DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

राजभवन मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज के बिरोध में जाप द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।

 आरा/भोजपुर। शिक्षा स्वास्थ्य व बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ दिनांक 24 नवंबर को पटना में हुए जन अधिकार पार्टी के द्वारा राजभवन मार्च में लाठीचार्ज के विरोध में जाप कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया।

पुतला दहन से पूर्व एक नुकड़ सभा की गई ,जिसकी अध्यक्षता युवा जाप के प्रदेश सचिव अविनाश कुमार उर्फ लड्डू यादव व संचालन छात्र जिलाध्यक्ष रितेश कुमार द्वारा किया गया।
                                  

जहा सभा को संबोधित करते हुए लड्डू यादव ने कहा कि  पूरे बिहार से जाप कार्यकर्ता शिक्षा और स्वास्थ्य में बदत्तर स्थिति व बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में सरकार को चेतावनी देने पहुंचे थे,तभी बिन बातों को सुने हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर जाप कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया ,जिसकी कड़ी निंदा करता हूं।

वही रितेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार तानाशाह हो चुकी है,इस सरकार में कोई अपनी बात भी नही रख सकता है,और जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पु यादव के बढ़ते जनाधार से सत्ता में बैठे नेताओं को भय हो गया हैं, इसलिय जाप नेताओं पर लाठीचार्ज कराया जा रहा है, लेकिन हम सब पप्पूवादी है,किसी से डरने वाले नही हैं।

वही प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी आवाज उठाने का अधिकार हैं, सरकार तानाशाह हो चुकी है।

पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ बृजेश कुमार सिंह संतोष कुमार ,राजन यादव,सुजीत कुशवाहा,दीपक यादव,आशीष रंजन,युवा प्रखंड अध्यक्ष सोनू यादवरजनीश कुमार,रवि संकर कुमार, विमल यादव,अनूप यादव, शाजिद, मुना पांडेय, सुजित यादव,राकेश कुमार,श्री निवाश सिंह,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।