Categories: Bihar

महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर सैकड़ों छठ व्रतियों को सूप नारियल अनानास सेव संतरा घघरवा नींबू आदि फलों का वितरण किया गया।

आरा/भोजपुर। आज लोक आस्था का महान छठ पूजा के शुभ अवसर समाजसेवी दीपक अकेला द्वारा सैकड़ों छठ व्रतियों को सूप नारियल अनानास सेव संतरा घघरवा नींबू आदि फलों का वितरण किया गया।
समाजसेवी दीपक अकेला ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते बहुत सारे घरों में छठ व्रती महिलाएं छठ करने में असमर्थ थी। जिन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए छठ पूजा का सामग्री प्रदान किया गया।
छठ पूजा में किसी भी तरह का दान पुण्य व किसी भी तरह  से सेवा योगदान करने से दोगुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
इस मौके पर संजय महासेठ शत्रुघ्न प्रसाद सेठ धीरज स्वर्णकार प्रकाश सोनी समाज सेवी श्रीमती चंपा देवी, जीतू सोनी, ओमप्रकाश, मुन्ना राज, गौरव टाइगर, संदीप श्रीवास्तव, दीपक सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद नगेंद्र यादव, अशोक तिवारी, पूर्व वार्ड पार्षद सुनीता देवी, घटक वादक गायक प्रभु नंदन शर्मा, निराला बांसुरी, वादक गायक अलग अनाड़ी, पुनीता सिंह, आदि उपस्थित थे।
Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts