DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम सेमरांव आरा | DntvIndiaNews

आरा/भोजपुर | महर्षि सद्गुरु सदाफल देव आश्रम सेमरांव भोजपुर जिला संत समाज को  संत प्रवर श्री विज्ञानदेव जी महाराज के असीम कृपा से शताब्दी समारम्भ महोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गुरू भाई बहनों को आज सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।मंच संचालन विधार्थी हंस कुमार ने किया। 

बिहार राज्य समन्वयक सह दक्षिण पूर्व महामंत्री श्री भूपेंद्र राय, पटना पश्चिमी प्रमंडल के मंत्री श्री उमेश कुमार जी एवं जिला सचिव श्री विजय पाण्डेय जी के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पटना पश्चिमी प्रमंडल के मंत्री ने कहा कि सद्गुरु की असीम कृपा होगी तभी हम सब सेवा कर पाएंगे,उसी के बदौलत आज भोजपुर जिला के गुरू भाई – बहनों को सम्मानित किया जा रहा है।

बिहार राज्य समन्वयक सह दक्षिण पूर्व महामंत्री श्री भूपेंद्र राय — गुरू कृपा से आज आप सभी को सम्मानित किया जा रहा है इसका मतलब यह नहीं कि सेवा कार्य नहीं करना है बल्कि इससे आगे बढ़-चढ़कर सेवा कार्य करने की जरूरत है। आगामी 14–18 फरवरी 2024 को होने वाले पांच-दिवसीय कार्यक्रम में सभी को भाग लेना है।

            इस अवसर पर तीनो अनुमंडल संयोजक, संयोजिका, आश्रम प्रभारी वीरपाल सिंह, हब प्रभारी विजय सिंह, मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार, आरा अनुमंडल परार्मशक अमरेन्द्र श्रीवास्तव, टुनु सिंह, नीरज तिवारी, पूर्व आश्रम प्रभारी संतोष कुमार सिंह, मीरा उपाध्याय, पिंकी प्रसाद, संगीता देवी, बबीता देवी के अलावे सैकड़ों गुरू भाई बहनों की उपस्थिति रही। लगभग 80 गुरू भाई बहनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।