‘जन विश्वास महारैली’’ देश की राजनीति के लिए नई इबारत लिखेगी
राष्ट्रिय प्रवक्ता प्रो 0 मनोज झा |
मनोज झा ने आगे कहा कि गुजराती थैली शाह और शांहशाह लोग तेजस्वी जी को घेरना चाहते है। इसिलिए हमारे विधायकों को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जो किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। और कहीं न कहीं दल बदल कानून को अपने अनुसार एन.डी.ए. के लोग चला रहे है। हमारी पार्टी की ओर उन विधायकों पर कार्यवाई के लिए लिखा गया है और उनमें से किसी की भी सदस्यता नहीं बचेगी। विधान सभा अध्यक्ष को सभी की सदस्यता समाप्त करने के लिए लिखा गया है। इसपर जल्द ही बिहार विधान सभा अध्यक्ष जी निर्णय लेगें। लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए इस तरह का मामला कहीं से भी उचित नहीं है। पहले भी सर्वोच्चय न्यायालय ने दल बदल कानून पर स्पष्ट निर्णय दिया है और इस तरह के दल बदल को अनुचित बताया है। इस तरह का कृत करने वालो को पता होना चाहिए कि राजद अव्वल तो बिखरने वाला तो नहीं है। क्योंकि यह बिचारों और संकल्पों पर आधारित पार्टी है।
इन्होनें कहा कि एन.डी.ए. के लोग ये बात समझ ले कि तेजस्वी ने लम्बी लकीर खिच दी है और उन्होंने लोगों का भरोसा और प्यार जीता है और सकरात्मक राजनीति कर के बिहार से एक बड़ा संदेश दिया है। जो उनके द्वारा ‘‘जन विश्वास यात्रा’’ के क्रम में देखने को मिला और लोग जिस तरह से समर्थन और भरोसा जता रहे है यह तेजस्वी जी के प्रति चाहत है।
इन्होंने कहा कि ‘‘जन विश्वास महारैली’’ पटना के गांधी मैदान से राजनीति की नई इबारत लिखेगी और इससे दिल्ली और पटना की सता को स्पष्ट संदेश देने वाला रैली होगा। यह रैली महागठबंधन की है और इसमें सभी की शिरकत होगी। जो भी रैली में शामिल हो रहे है, उन सभी का स्वागत है। यह रैली दिन के 11ः00 बजे शुरू होगी, जो शाम 04ः00 से 05ः00 बजे तक चलेगी।
इस अवसर पर संवाददाता सम्मेलन में बिहार प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो0 नवल किशोर यादव, कंचना यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, सारीका पासवान, अरूण यादव, मधु मंजरी, प्रमोद कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थें।