DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न|

आरा/भोजपुर| जगदीशपुर में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन पूर्व चेयरमैन मुकेश कुमार गुड्डू के आवास पर सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आदित्य कुमार ने की।
कार्यशाला का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने और “वंदे मातरम्” गान के साथ किया गया।
कार्यशाला में आए सभी अतिथियों को सुरेन्द्र साह द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी संजय कुशवाहा और शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कन्हैया सिंह उपस्थित थे।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द बूथ कमेटियों का गठन करने और अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाने का आह्वान किया गया। सभी वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाकर 2025 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान नागेंद्र केशरी ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नगर अध्यक्ष पद से और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें संजय कुशवाहा और कन्हैया सिंह द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रमुख प्रतिभागियों में शामिल थे:
मिथिलेश कुशवाहा, राज कुमार कुशवाहा, प्रहलाद राय, ज्योति कुशवाहा, पूनम कुशवाहा, सुषुमलता कुशवाहा, विनय मिश्रा, विवेक कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र साह, नागेंद्र केशरी, गिरजानंद यादव, संजय प्रीतम, शिवजी प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, चंदन सिंह, विवेक सागर, सुनील चौबे, विजय चौबे, कुमार पुणेन्दु, अरुण सिंह, कुमार गौतम, रंजीत कुमार, चंचल, रवि सिन्हा उर्फ हीरु, संतोष केशरी, मणिमोहन चौबे, संजय केशरी, कृपाशंकर गोस्वामी, मिथिलेश यादव, कृपाशंकर पांडे, माधव केशरी, शमसाद अली खां, विनीता राज, यमुना प्रजापति, जितेंद्र जस्टिस, बजरंगी केशरी, शिवजी प्रसाद, रजत कुमार गोलू, पिंकू यादव और मुखिया महेश ठाकुर।