DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

भाजपा भोजपुर द्वारा 13 जुलाई विधानसभा मार्च की तैयारी हेतु कार्यकर्ताओं की बैठक की गई।

आरा/बिहार| भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा जिला कार्यालय बामपाली मे कार्यकताओ की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह और पुनम कुशवाहा ने की।कार्यक्रम की शुरुआत डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि और बंदे मातरम से हुआ।

कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री सह आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,विशिष्ट अतिथि पूर्व विधानपरिषद सभापति सह विधानपार्षद अवधेश नारायण सिंह,जिला प्रभारी टीएन सिंह,प्रदेश प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनसंघ के संस्थापक महान शिक्षाविद,राष्ट्रवादी डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके ब्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि आज उनकी जयंती पर हम उन्हे याद कर रहे है।उन्होने भारतीय एकता और अखंडता के लिए अपना प्राण न्योछावर कर दिया।बड़़े-बड़े पदो पर रहते हुए भी उन्होने अपने स्वार्थ के लिए नही देश के लिए काम किया। उनका देश मे एक निशान,एक विधान और एक प्रधान का नारे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काश्मीर से धारा 370 हटाकर पूर्ण कर दिया।

मंचासीन नेताओ ने आगामी 13 जुलाई को बिहार विधानसभा मार्च की तैयारी हेतु बुलाए गए जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण,मोर्चा अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सदस्यो से    पटना चलने के लिए आह्वान किया गया।

उपस्थित कार्यकताओ और पदाधिकारियो से भोजपुर जिला से कार्यकताओ की संख्या बल अधिक होने की बात नेताओं द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बिहार मे बढे हुए भ्रष्टाचार और शिक्षक भर्ती नियमावली मे परिवतर्न के खिलाफ प्रदेश भाजपा द्वारा आहूत आंदोलन मे भोजपुर जिला से कार्यकर्ताओ की संख्या अन्य जिलो से अधिक होनी चाहिए । उन्होने सभी 32 मंडल अध्यक्षो और मोर्चा अध्यक्षो से आंदोलन मे कार्यकताओ की उपस्थिति की संख्या पूछी। 

अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि 13 जुलाई को भोजपुर जिला के सभी बूथो से भाजपा कार्यकर्ता पटना गाँधी मैदान मे जुटेंगे  और विधानसभा के लिए मार्च करेंगे।इसके लिए सभी मंडल अध्यक्ष बैठक कर साधन और संसाधन सुनिश्चित कर ले।

जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने 13 जुलाई को राज्यब्यापी आंदोलन मे भोजपुर जिला के कार्यकताओ की उपस्थिति को ले कर आश्वस्त किया ।उन्होने भोजपुर जिला से दस हजार कार्यकताओ को विभिन्न साधनो से पहुंचने की बात कही। इसके लिए तैयारी की जा रही है।

 कामेश्वर सिंह,सूर्यनाथ सिंह,विजय सिंह,सीडी शर्मा,हरेन्द्र पांडेय,राजेन्द्र तिवारी,महेश पासवान,  धीरेन्द्र सिंह,कौशल यादव,अखिलानंद ओझा,सतीश भट्ट,प्रेम पंकज ललन,वंदना राजवंशी, नरेन्द्र तिवारी, अशोक शर्मा, मधु मिश्रा,अरविन्द पांडेय, विनय बेलाऊर,संतोष चंद्रवंशी संजय कुमार सिंह,रंजना श्रीवास्तव,रमेश कुमार कर्ण,संतोष सिंह,निलेश जैन,राहुल सिंह,प्रहलाद राय,सूर्यकांत पांडे,वरूण सिंह, विभु जैन,विद्यासागर पांडेय,ममता सिंह,रितुराज, विजय पासवान,विरेन्द्र कुमार, जीतु चौरसिया, संतोष पांडे सहित सभी मंडल अध्यक्ष जिला कार्यसमिति सदस्य शामिल हुए