Categories: भाजपा (BJP)

भाजपा कार्यालय मे किया गया झंडातोलन|

आरा/भोजपुर| शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस भोजपुर जिला के सभी बूथो सहित जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे पार्टी की स्थापना दिवस को जिला भर मे उत्सव के रूप मे मनाया गया। कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय मे पार्टी के झंडातोलन के साथ संपन्न क्या गया|

जिला उपाध्यक्ष ईं.धीरेन्द्र सिंह ने पार्टी का झंडा फहराया। उपस्थित पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकताओ द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम, डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे, पं.दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे, अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे, नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, जे पी नड्डा जिन्दाबाद, सम्राट चौधरी जिन्दाबाद नारे लगाए गए।
झंडातोलन के बाद कार्यकताओ के मिष्ठान वितरण कर खुशी मनायी गई।

जिला उपाध्यक्ष ईं. धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 06 अप्रैल 1980 को हुआ था।उससे पहले हमारी पार्टी जनसंघ का हिस्सा था। जनसंघ के समय से ही पार्टी संघर्ष करती आ रही थी।डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारधारा और पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय विचार धारा को धारण करते हुए इसकी स्थापना हुई थी| जिसे अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी सहित महापुरूषों के द्वारा सिंचा गया। पार्टी का आदर्श वाक्य वसुधैव कुटुम्बकम और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास ,और राष्ट्रवाद के विचारधारा से आगे बढते हुए आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

साथ ही बताया गया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे दो दशक से केन्द्र मे सरकार रहते हुए देश की जटिल समस्याओं का समाधान किया गया। धारा 370, राम मंदिर निर्माण और राष्ट्रवाद को लेकर पार्टी हमेशा मुखर रहा और आज जम्मू काश्मीर से धारा 370 हटा कर डाँ.श्यामा मुखर्जी के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए भारत एक राष्ट्र ,एक प्रधान एक विधान और एक निशान के साथ एक सूत्र मे बांधा गया।उसी तरह अयोध्या मे राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर हजारो कारसेवकों का प्रताड़ना और बलिदान को याद करते हुए सनातन धर्म का विश्व अस्तर पर हो|

Share
Published by
Gautam Anubhavi

Recent Posts