DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ भोजपुर द्वारा बसंतोत्सव सह सम्मान समारोह मे कलाकारों ने बाँधा समा। बिहार के कृषि मंत्री श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह हुए शामिल।

आरा/बिहार। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर कला संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा होली मिलन वसंतोत्सव सह सम्मान समारोह स्थानीय जेपी स्मारक परिसर में किया गया। कला संस्कृति प्रकोष्ठ भाजपा भोजपुर के जिला संयोजक विनय बेलाउर के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
 कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, अगिआँव के पूर्व विधायक शिवेश कुमार, उदवंतनगर पूर्वी के जिला पार्षद वंदना राजवंशी, जगदीशपुर के जिला पार्षद पूनम कुशवाहा और पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया। 
बसंतोत्सव सह सम्मान कार्यक्रम मे बिहार के विभिन्न कोनों से कलाकार पहुंचे थे। कला संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा उपस्थित अतिथियों, भाजपा पदाधिकारियों और सभी कलाकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। भोजपुरी के मशहूर गायिका सोनी पांडे ने अपनी मधुर आवाज से फगुआ गा कर माहौल को होली नुमा बना दी। इसी प्रकार भागलपुर से आई गायिका ने भी सामा बांध दी। स्थानीय गायको मे प्रशांत चौबे,अविनाश पांडे, गुड़िया साह, मनीष सम्राट, विश्राम मुड़ी ,हरेंद्र जी ने उपस्थित लोगों को अपने गायकी से झूमने के लिए मजबूर कर दिया। 
भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता और आम जनता ने अबीर गुलाल उड़ाए ,नाच गाने के साथ मस्ती की और मिठाई से सभी का मुंह मीठा किया गया। उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाँ प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने  उत्तर प्रदेश में दोबारा सरकार आने की खुशी में स्वलिखित गाना  ‘बुलेट बाबा’ अपने आवाज मे सुनाकर लोगों की वाहवाही लूटी। चार राज्यो मे भाजपा के प्रचंड बहुमत आने और पुनः सरकार बनने की खुशी मे कार्यक्रम मे चार चाँद लग गया।उपस्थित सभी लोग मस्ती मे झुम रहे थे और अबीर-गुलाल एक दूसरे को लगाते हुए मिठाई खिला रहे थे।सड़क पर आम जनता भी उक्त खुशनुमा माहौल मे अपने-आप को रोक नही पा रहे थे।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूर्यनाथ सिंह,  जिला महामंत्री श्री भगवान सिंह जिला उपाध्यक्ष लव पांडे, कौशल यादव, शंभू चौरसिया, जिला मंत्री पवन सिंह ,पुनम कुशवाहा, बंदना राजवंशी, मीडिया संयोजक संजय कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला भाजपा प्रवक्ता नवीन प्रकाश, धीरज सिंह, राजीव रंजन तिवारी, आईटी जिला संयोजक कुमार गौतम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रंग बहादुर यादव,कार्यालय मंत्री सचिन सिन्हा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री मुकेश शर्मा, व्यापार व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रेम पंकज , वाणिज्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक नरेंद्र सिंह,मृत्युंजय तिवारी,संतोष तिवारी, सुमित सिंह,अंकेश सिंह, हिमांशु सिंह, उदय प्रताप सिंह, प्रह्लाद राय, सूर्यकान्त पांडे, संजय सिंह, आरा नगर अध्यक्ष जीतू चौरसिया, आरा ग्रामीण अध्यक्ष अजय सिंह,उदवंतनगर मंडल अध्यक्ष भरत चौधरी,शाहपुर मंडल अध्यक्ष पंकज तिवारी, सुशील मिश्रा रमेश कुमार कर्ण,मुखिया मुन्ना सिंह, राहुल सिंह प्रशांत सिंह शुभम सहाय आदि सैकड़ों लोग शामिल हुए।