Categories: भाजपा (BJP)

ब्रह्मपुर| एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी के बक्सर में प्रथम आगमन को लेकर स्वागत में जुटे कार्यकर्त्ता |

जगदीशपुर/भोजपुर| भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी के बक्सर में प्रथम आगमन को लेकर में स्वागत में ब्रह्मपुर सड़क पर 9 बजे से हि इंतजार में है |

आपको बताते चले की ब्रह्मपुर में निर्धारित समय के अनुसार सुबह 10 बजे ही था पर पिछले दो घंटे से जादा की देरी से धुप में सड़क पर इंतजार करना कही न कही अपने नेता भाजपा प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी के प्रति भरपूर समर्थन दिखाई दे रहा है|

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने बताया कि एनडीए समर्थित भाजपा के प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी का आगमन में सभी कार्यकता जुटे है और वे पूर्वाह्न 10.00 बजे ब्रह्मपुर पहुंच कर सबसे पहले बाबा बरमेश्वर नाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। तत्पश्चात वहां से चलने के बाद विभिन्न जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकताओं द्धारा स्वागत किया जाऐगा।

बक्सर पहुंच कर रामेश्वर मंदिर (रामरेखा घाट, बक्सर) में पूजा अर्चना के बाद बगीचा हॉल चरित्रवन ,बक्सर में एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगें।

बैठक में लोजपा जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, जदयू के रविराज प्रदेश पदाधिकारी,हम के जिला अध्यक्ष बलिराम कुशवाहा,रालोसपा के दिना ठाकुर उपस्थित रहे। एनडीए के सभी घटक दलों ने भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनानें के साथ साथ फिर एक बार मोदी सरकार व अबकी बार 400 पार का नारा दिया जायेगा |

बगीचा उत्सव वाटिका में एनडीए के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया है।

स्वागत तैयारी बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष,सभी जिला पदाधिकारी,सभी मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष उपस्थित में बक्सर लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह के आह्वान पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से भाजपा प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी का जोरदार स्वागत कर ,बक्सर लोकसभा से अधिक से अधिक मतो से विजयी बनानें,मोदी सरकार
के अबकी बार 400 पार की प्रतिज्ञा को फलीभूत करनें का निर्णय लिया गया है | मुख्य रूप से लोक सभा संयोजक राजवंश सिंह, मनोज पाण्डेय,मीना सिंह कुशवाहा,संत कुमार सिंह, अनिल कुमार पाण्डेय उपाध्यक्ष, निर्भय राय,पूनम रविदास महामंत्री,विन्धयाचल पाठक संयोजक स्वच्छता अभियान, प्रफुल्ल तिवारी प्रदेश संयोजक विडियो भान, संतोष शर्मा दिनारा विधानसभा संयोजक,सुनील सिंह,कमलेश प्रताप सिंह उर्फ रिंकू ,आईटी सेल जिला संयोजक विकेश पाण्डेय,सोशल मीडिया विकास कायस्थ तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी कई अन्य भाजपा भाजपा कार्यकर्त्ता प्रतीक्षा में है |

Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts