DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

बिहार पर बीमारियों का आक्रमण| निलय उपाध्याय|

आरा/भोजपुर| शुक्लपुरा गांव में गंगा जगाओ अभियानद्वारा आयोजित कथा का आयोजन के तीसरे दिन हवन-यज्ञ के साथ समाप्त किया गया।



कथा वाचक गंगा
यात्री -लेखक-कवि निलय उपाध्याय द्वारा बताया गया कि बनारस के बाद गंगा अपने पाटों
के बीच नहीं बल्कि दोनों तरफ़ बसे लोगों के जीवन में है व जीवन संकट में भी है।
वक्तव्य के केंद्र में फ़रक्का बराज रहा है।
आज कथा के समापन
के दिन गांव के क‌ई लोगों के बीच अलग उत्साह देखा गया|
कथा सुनते हुए लोगों को
अपना दु:ख नज़र आया। जहां कथा हो रही है वह गांव शुक्लपुरा उन गांवों में है जो आर्सेनिक
पीड़ित हैं
, जहां कैंसर से
लगभग
25 से अधिक लोगों की मौत हो
चुकी है
, यहां बाढ़ हर साल
आती है।
गंगा यात्री ने
बताया कि आप अपने आस पास देखें। गंगा में शुद्ध जल ना होने के कारण बिहार पर
बीमारियों का आक्रमण हुआ है। बाढ़ से लोग तबाह है। कटान से लोग तबाह है। गंगा की
गहराई कम हो ग‌ई है। एक खोदन यंत्र चलता है उसके पिछे जहाज़ चलते हैं। पेड़ों की
कटाई
, पहाड़ तोड़ना, बांध पर प्रकाश डालते हुए बताया
कि किस तरह इनके कारण जीवन पर संकट आया। जोर देते हुए कहा कि फ़रक्का बिहार में
रावण है
, अगर उसे नहीं
मारा गया तो बिहार नहीं
बचेगा।
कार्यक्रम के
संयोजक नव॔देश्वर शुक्ला द्वारा कहा गया कि गंगा कथा का आयोजन देश के हर हिस्से
में किया जाएगा ताकि गंगा प्रेमियों को गंगा म‌ईया का सच बताया जा सकें।
वहीं मिडिया प्रभारी
अजय साह(बाॅलीवुड अभिनेता) द्वारा उन तमाम लोगों को धन्यवाद दिया गया जिन्होंने इस
कथा को अपने-अपने माध्यमों से लोगों के बीच पहुंचाया। अगले कथा की तिथि व स्थान की
घोषणा शीघ्र की जाएगी।

उपस्थित जन मानस
में दिवाकर शुक्ला
,अशोक शुक्ला, धनराखन शुक्ला, नव॔देश्वर शुक्ला,
 कामेश्वर शुक्ला, अजय साह (बाॅलीवुड
अभिनेता)
, राम शुक्ला, श्रुति कुमारी, बड़कू शुक्ला, दूबे साह, गुप्ता साह,
मोती लाल यादव, शारदा देवी, मीरा देवी, नेहा कुमारी, कोमल शुक्ला, अनंत शुक्ला, कमलावती देवी,बिंदा शुक्ला, सुखनंदन शुक्ला, पंकज शुक्ला, जनक शुक्ला, भीम शुक्ला, लाल जी शुक्ला, अरुण शुक्ला, श्याम शुक्ला, चंद्र मणी शुक्ला
सहित कई अन्य
श्रोतागण उपस्थित हो कर पूरे तीन दिवसीय आयोजन को सफल किया।