DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के सचिव पद के लिए राजेश गुप्ता व कोषाध्यक्ष के पद के लिए मंटू शर्मा का निर्वाचन

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला- इकाई भोजपुर
आरा/बिहार। स्थानीय एजोटिका होटल में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में प्रखंड कोईलवर के कार्यसमिति का निर्वाचन एवं गठन किया गया ।
प्रखंड कोईलवर में संघ के अध्यक्ष रवि मिश्रा निर्वाचित हुए उपाध्यक्ष के पद के लिए खालिद उस्मानी, सचिव के पद के लिए राजेश गुप्ता व कोषाध्यक्ष के पद के लिए मंटू शर्मा का निर्वाचन किया गया। 
निर्वाचन कार्य के उपरांत जिले में संघ के सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। 
जिसका शुभारंभ भोजपुरी के संघ के संरक्षक श्री अशोक कुमार सिंह के द्वारा की गई। उक्त कार्यक्रम में प्रखंड संदेश के अध्यक्ष श्री मणि शंकर सिंह एवं प्रखंड संदेश के कार्यकारिणी सदस्य श्री संजय पांडे जी, अनिल कुमार, गणपति  द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहना कर सम्मानित किया गया।
 इसके उपरांत सुधीर कुमार गिरी, प्रमोद कुमार चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से जगदीशपुर अनुमंडल में संघ के संगठन का विस्तार, गिरीश मिश्रा एवं प्रभारी के रूप में पंकज कुमार सिंह को आरा नगर के अध्यक्ष अनीष कुमार द्वारा नामित किया गया।
 तदुपरांत कार्यक्रम के अंत में नीरज कुमार व अलख निरंजन के द्वारा संयुक्त रुप से उपस्थित सभी शिक्षकों संघ के पदाधिकारियों सहित अन्य अतिथियों का धन्यवाद किया गया।