Categories: Bihar

बिना छत ठंड से लड़ाई लड़ रहे लोगो के बीच कम्बल व बिस्किट का वितरण किया गया।

आरा/भोजपुर। आज बढ़ती ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। हाड़ कपा देने वाली भीषण ठंड पड़ रही है और इस ठंड से लड़ाई लड़ रहे गरीब गुरबे जो सड़को के किनारे बिना छत रात गुजारने को मजबूर है वैसे लोगो केलिए प्रमण्डल बनाव मोर्चा के बैनर तले कृष्कान्त तिवारी की अध्यक्षता में टाउन थाना गोलंबर के पास महिलाएं पुरुष गरीब जरूरतमंदों व विकलांगों के बीज  कंबल व बिस्किट सामग्री का वितरण किया गया।

इस शुभ कार्य में सामिल नगर थाना प्रभारी जनमेजय राय व सामाजिक कार्यकर्ताओं के लोगों में पुजारी रघुवर पांडे, ब्रिजा दास, घनश्याम उपाध्याय, मुक्तेश्वर  उपाध्याय, धनी पांडे, घनश्याम गुप्ता, नेहाल अहमद की उपस्थिति में लगभग दो दर्जन लोगों के बीच बितरण किया गया।

कंबल, बिस्किट पाकर गरीब पुरुष महिला व विकलांग लोगो द्वारा प्रसन्नता भरी स्वर में इस कार्य के लिए अपनी शब्दों में खूब सराहना करते हुए देखा गया।

इस बात को कोले मीडिया के सवाल पर अध्यक्ष कृष्णकांत तिवारी ने कहा कि 30 वर्षों से जनता की सेवा में हूँ। और ऐसे ही आशिर्वाद पाने के लिये आखिरी सांस तक जनता की सेवा करता रहूंगा। साथ ही बताया कि मेरे बीवी बच्चे नहीं है अकेला हूं मेरे लिए जनता ही सब कुछ है।

Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS