Categories: Bihar

बाढ़ से जन जीवन प्रभावित, प्रशासन व्यापक स्तर पर करें मदद|आशा देवी

आरा/भोजपुर। बड़हरा की पूर्व विधायक आशा देवी ने नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान कोईलवर प्रखण्ड के ज्ञानपुर और बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर समेत अन्य बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें खाद्य सामग्री समेत जरूरतमंदों को आर्थिक मदद भी की।
बाढ़ प्रभावित लोगों ने बताया कि सरकारी राहत कार्यों में काफी लापरवाही हो रही है, समुचित स्तर पर उन्हें मदद की दरकार है। इस दौरान आशा देवी ने लोगों को हो रही समस्याओं को जानने के बाद कहा कि बड़हरा के कई गांव बाढ़ के चपेट में है जिसके कारण आम जन काफी प्रभावित है।

पूर्व विधायक आशा देवी ने जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ राहत कार्य मे तेजी लाने और व्यवस्था के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति नही कर, आम जनों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अधिक से अधिक जगहों पर सामुदायिक किचन की व्यवस्था हो, सुखा भोजन का पैकेट वितरण किया जाए, जरूरतमंदों को त्रिपाल, पशुओं के लिए चारा, बुरी तरह बाढ़ से घिरे लोगो को ऊंचे स्थान पर रुकवाने की व्यवस्था, बीमार लोगो को मेडिकल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
इस दौरान अवधेश यादव लालजी बिंद, नंद कुमार चौधरी, अरुण सिंह, भिखारी सिंह, रिंकू सिंह समेत अन्य शामिल रहे।

Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts