Categories: Bihar

बाढ़ पीड़ितों के साथ सरकार व जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है अन्याय। रघुपति यादव

आरा/भोजपुर। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रघुपति यादव ने खवासपुर के कचहरी टोला एवं बैजू टोला, गजियापुर, ,कवलघपरा, माराहा, लफुसपुर, झोखिपुर , सरैया, बभनगांवा , मिल्की, सोहरा त्रिभुवानी मझौली सैकड़ों गांवों में पहुंचकर सभी बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर कुशलक्षेम जानने का प्रयास व आत्म व्यथा को सूनकर हल करने का भरोसा जताया गया।

बाढ़ राहत खाद्य सामग्री पैकेट वितरण करने का काम किया! रघुपति यादव ने कहा कि बाढ़ पिड़ीतो के लिए सरकार और जिला प्रशासन द्वारा भेद भाव किया जा रहा है द्वारा अभी तक बाढ़ पीड़ितों को ध्यान नहीं दें रही है, किसान परेशान हैं मजदूर लाचार है लेकिन सरकार द्वारा कोई राहत नहीं पहुंचाया गया ऐसे में आपका भाई बेटा रघुपति यादव अपने क्षेत्र के लिए समर्पित है हर संभव मदद करने के लिए रघुपति यादव ने कहा कि बाढ़ राहत सामग्री वितरण का आज 13वां दिन है और अपने आवास पिरौटा में लंगर भी चलाकर बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना खिलाया जा रहा है।

पूरे पंचायत सहित बड़हरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बाटा जा रहा है जो कि अभी जारी है! रघुपति यादव ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों का विश्वास उठता नज़र आ रहा अभी तक बाढ़ क्षेत्र घोषित नहीं किया गया और नाही कोई राहत पहुंचाया जा रहा है ऐसे में हम अपने भगवान स्वरूप जनता जनार्दन को बाढ़ प्रभावित लोगों को भूख से मरने नहीं देंगे उनके लिए मेरे पास जितनी सामर्थ है अपना जमीन जायदाद बेचकर भी जनता सेवा में लगाने को तैयार हूं! मगर मेरे जीते जी कोई तकलीफ़ नहीं होने देंगे।

बिहार सरकार जिला प्रशासन से आग्रह है कि जल्द से जल्द बाढ़ क्षेत्र घोषित किया जाएं और लोगों के बीच राहत पहुंचाया जाए जिनका घर बह गया है उनको पका मकान बनवाया जाए और मवेशी का नुक्सान किसान का फ़सल का उचित मुआवजा दिया जाए नहीं तो आंदोलन करने की कवायद शुरू कर दी जाएगी!साथ में अन्य सहयोगियों में तारकेश्वर तारक यादव, शिवनारायणयादव, मनू बाबा, उमाशंकर शाह, जितेंद्र यादव लालू यादव सोनू यादव संतोष ठाकुर राजेश रजक मधूबन यादव लवकुश कुमार,अनिल रानावत, शिवनारायण यादव, चंगनी यादव, मौजूद रहे।

Share
Published by
Gautam Anubhavi