Categories: Bihar

प्रेस कांफ्रेंस / राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के तरफ से 194 विधानसभा क्षेत्र आरा के लिए दिलीप कुमार सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया।

 आरा/भोजपुर।  प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश प्रवक्ता कुमार अभिषेक सिंह ने जानकारी देते हुए भोजपुर में अपनी पार्टी के अन्य प्रत्याशियों की सूची को भी जारी किया।राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी ने संदेश से श्री मनमोहन सिंह ,अगिआंव से श्री मुन्ना पासवान जी एवम बड़हरा से मंजी कुमार शाह जी को अपना उम्मीदवार बनाया है।आगे जानकारी देते हुए प्रवक्ता कुमार अभिषेक सिंह ने यह भी जानकारी साझा किया है कि उनकी पार्टी जगदीशपुर से डॉ अनिल सिंह को बिना शर्त अपना समर्थन दे रही है।

 पार्टी के घोषित प्रत्याशी श्री दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि वो पार्टी की विचारधारा में आस्था रखते हुए उसको आम जनमानस तक पहुँचाने के लिए राजनीतिक दंगल में आये हैं।

       उन्होंने खुद को आरा का बेटा बताते हुए कहा कि वर्षो से कुव्यवस्था के अंधकार में डूबे आरा को खुशहाल और अपराधमुक्त बनाने के संकल्प के साथ अपनो के बीच आये हुए हैं।मुझे पूरा विस्वास है कि खूबसूरत लोकतंत्र में आरा में जातिगत और आपराधिक राजनीति करने वाली पार्टियों और जनता को अपने पैर की जूती समझने वाले नेताओं का राजनीतिक बहिष्कार कर लोकतंत्र के असली मालिक एक सच्चे सेवक को सेवा का अवसर जरूर देगी।
Share
Published by
DNTV इंडिया NEWS

Recent Posts