Categories: Bihar

पूर्व विधायक आशा देवी बाढ़ प्रभावित लोगों के निगाहों में मशीहा का रूप।

इचरी पंचायत के मानी राय टोला में कटाव का निरीक्षण में भयावह स्थिति को देख डिप्टी सीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरा पहुँचे डिप्टी सीएम लेकिन बाढ़ व कटाव का निरीक्षण नहीं किया, अधिकारियों संग बैठक कर, बाढ़ पीड़ितों का हाल ना जानना दुर्भाग्यपूर्ण है।

आरा/बड़हरा। कहते है जो दुख में आपका साथ दे वही आपका अपना है। भोजपुर जिले में बाढ़ की तबाही से आरा, बड़हरा और शाहपुर का क्षेत्र प्रभावित है। ऐसे में लोग अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर परेशान तो है ही, ऐसे लोगों की संख्या भी बहुत है जिनके सामने दो वक्त की रोटी की भी समस्या बनी हुई है। विपदा की घड़ी में बड़हरा की पूर्व विधायक आशा देवी लगातार लोगों की मदद करते सुबह से लेकर देर शाम तक बाढ़ प्रभावित गांवों में नजर आ रही है।

हालांकि बाढ़ का पानी कम तो जरूर हो रहा है पर लोगों की समस्या समाप्त होती नही दिख रही है। ऐसे में आशा देवी एक मशीहा की तरह लोगों की हमदर्द बनकर उनके बीच अपने टीम के साथ पहुँच रही है।

लगातार पांचवे दिन भी बागडोर संभालते हुए बड़हरा क्षेत्र के पश्चिमी भाग में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया।

नरगदा, सोहरा, बलुआ, खवासपुर, बभनगावा, पोखरा, यादव टोला, बभंगावा समेत अन्य गांवों में जाकर खाद्य सामग्री के साथ जरूरतमंदों के बीच आर्थिक मदद की।

इस क्रम में इचरी पंचायत के मानी राय के टोला कटाव का निरीक्षण व निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से मिलकर समस्याओं से अवगत हुई।

अविलंब सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग, कार्यपालक अभियंता जल विभाग से बात कर कटाव के रोकने के लिए व्यवस्था करने की मांग की। कहा जिले के प्रभारी मंत्री और बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भोजपुर दौरे पर हैं लेकिन बड़हरा के बाढ़ इलाकों का दौरा ना कर, ईचरी पंचायत के मानी राय का टोला राय के टोला का कटाव का निरीक्षण ना कर, अधिकारियों से मिलकर पटना वापस जाना यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

मौके पर अरुण सिंह, विजय सिंह, महेंद्र सिंह, बबलू सिंह, मनोज सिंह, बेगन प्रसाद, हरिद्वार पांडे, बलुआ पंचायत समिति मुन्ना प्रसाद चंद्रवंशी, खवासपुर के वार्ड रमाकांत, मुखिया राहुल पांडे, काशी पांडे, रिंकू सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Share
Published by
Gautam Anubhavi

Recent Posts