आरा/भोजपुर। नमो फाउंडेशन सह अखिल भारत हिन्दू महासभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजित कुमार मिश्र अनाईठ आरा निवासी की अचानक तबीयत बिगड़ी। डॉक्टर ने दिल का दौरा पड़ने का दिया संकेत। इनका इलाज आरा के प्रतिष्ठित राजेंद्र हॉस्पिटल में हो रहा है इलाजरत अजित कुमार मिश्र ने बताया की राजेंद्र हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ० अनिल कुमार सिंह के द्वारा काफी सहयोग किया गया। आज मैं अपने मित्र राजेंद्र हॉस्पिटल के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करके मेरी जान बचा ली।
घटना की जानकारी मिलते हीं सुबह से हीं पूरे भारत से अजीत कुमार मिश्र के शुभचिंतकों ने फोन द्वारा उनके हाल चाल की जानकारी ली व उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। देवराज कुमार अखिल भारत हिन्दू महासभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह नमो फाउन्डेशन के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि बिहार प्रदेश सहित पूरे भारत के संगठन से जुड़े पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने अजीत कुमार मिश्र के अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और गरीबों में फल और खाद्य पदार्थों का वितरण किया है। मिश्र जी के साथ हजारों गरीबों की दुआएं साथ है जिनकी उन्होंने हमेशा निस्वार्थ भाव से सेवा की है। बिहार प्रदेश महासचिव राजेश तिवारी सहित संगठन के कई जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, महासचिव एवं प्रखंड अध्यक्षों ने फोन पर स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं यथाशीघ्र मिलने की इच्छा जाहिर की।