DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा किये गए भंडारे में सैकड़ो जरूरतमंद लोगों ने भोजन ग्रहण किया।

नोएडा/उत्तर प्रदेश। (हरेश उपाध्याय) जरूरतमंद लोगों की सेवा में रात दिन लगी “दीदी की रसोई ट्रस्ट”ने ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा व कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में मजदूर बस्ती शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा में जरूरतमंद लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया।
भंडारे में सैकड़ो जरूरतमंद लोगों ने भोजन ग्रहण किया।इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेविका रितु सिन्हा और ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्षा रितु सिन्हा ने बताया कि दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण के कार्य को लोगों ने काफी सराहा और उन लोगों ने हमारी टीम का धन्यवाद किया। भंडारे में, आज के भोजन का प्रबंध बैंक से रिटायर अधिकारी हरीश ठाकवानी जी सेक्टर- 15 नोएडा ने अपनी शादी की सालगिरह के उपलक्ष्य में और पुलिस अधिकारी प्रीति गुप्ता जी ने अपनी वैष्णो देवी की यात्रा  सकुशल संपन्न होने की खुशी में किया।

 दीदी की रसोई ट्रस्ट टीम की ओर से दोनों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया गया और हरीश ठाकवानी जी को शादी की सालगिरह की बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना  गई।इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ सहयोगी प्रीति गुप्ता जी और हरीश ठाकवानी जी सहित ट्रस्ट के अनेकों पदाधिकारी भी मौजूद रहें।