DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

धरने पर बैठे विधायक राम विशुन सिंह लोहिया सहित समर्थक |

थाना अध्यक्ष पर भड़के विधायक राम विशुन सिंह लोहिया

अपने सहायक के साथ बदतमीजी के मामले को लेकर नाराज हुए विधायक राम विशुन सिंह लोहिया/ भोजपुर एसपी से फोन पर बात कर थाना अध्यक्ष को हटाने की मांग |

जगदीशपुर/भोजपुर | निजी सहायक के साथ बदतमिजी करने के मामले को लेकर जगदीशपुर थाना अध्यक्ष के खिलाफ विधायक धरने पर बैठ गए। मामले की जानकारी मिलते हीं जगदीशपुर डीएसपी राजीव चंद्र सिंह उनसे वार्तालाप की और साथ ही साथ आश्वासन दिया गया है|

विधायक लोहिया थाना अध्यक्ष को हटाने को लेकर धरना के दौरान फोन से भोजपुर एसपी से बात कर थाना अध्यक्ष को हटाने की मांग के साथ कई अन्य मुद्दों पर भी डीएसपी से वार्तालाप कर समाधान करने को कहा गया है।

धरने में मौजूद राजद प्रखंड अध्यक्ष भोला खान, बिचला जंगल महल के पूर्व मुखिया हरिशंकर सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि साधु यादव, बिचला जंगल महल के वर्तमान मुखिया अजय यादव, शिक्षक संघ गोप गुट के प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार, माले नेता कमलेश जी सहित महागठबंधन दल के राजद, माले समर्थक सहित कई अन्य लोगों द्वारा थाना अध्यक्ष मुर्दाबाद के नारे लगाया गया |