DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

छठव्रतियो के विधि व्यवस्था में स्वयंसेवी संस्था|

आरा/भोजपुर| जगदीशपुर डीएम रोड स्थित धर्मशाला के प्रांगण में स्वयंसेवी संस्था भारत जन्मभूमि जनजागरण मंडल, जगदीशपुर की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बालेश्वर सिंह व संचालन अमन इंडियन के द्वारा किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से छठ पूजा के अवसर पर जगदीशपुर स्थित शिवजी पोखरा छठीया घाट पर छठव्रतियो के लिए सेवा कार्य एवं विधि व्यवस्था में सहयोग करने हेतु लिया गया निर्णय। साथ ही साथ संस्था के सदस्यों के सक्रिय रूप से योगदान करने एवं मजबूती पर बल देने की बात कही गई। संस्था के अध्यक्ष अमन इंडियन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था के द्वारा छठ घाट पर छठव्रतियो की सेवा में हलुआ,चाय एवं अर्घ्य दूध का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा।बिहार का प्रसिद्ध लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा देश के साथ ही विदेशों में भी मनाया जाता है। छठव्रतियो द्वारा छठ के पहले दिन संध्या में डूबते हुए सूर्य को एवं अगले दिन सुबह में उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

यह छठ महापर्व हिंदुओं के आस्था के साथ ही मुस्लिम समुदाय का लोग भी मनाते हैं। इस दिन जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से छठी मैया की आराधना, पूजा करते हैं उनकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस बैठक में संजय स्वर्णकार, नन्द जी, सतीश कुमार, राजू गुप्ता, सागर कुमार, अमन भारद्वाज, आनंद कुमार, सुमित कुमार, दीपू सोनी, शिवशंकर चौबे, सुनील गुप्ता, सुमित कुमार, रोशन कुमार, मुकेश चौबे, सोनू गुप्ता, गौतम सोनी, विशाल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।