DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम” के दूसरे चरण की घोषित कार्यक्रम संशोधित |

पटना/बिहार | 16. अक्टूबर 2024 ; झारखंड विधानसभा एवं बिहार में होने वाले चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के मद्देनजर तेजस्वी यादव का “कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम ” के दूसरे चरण के लिए पूर्व घोषित कार्यक्रम को संशोधित किया गया है।
राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि 16 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक के घोषित कार्यक्रम में केवल 16 अक्टूबर और 17 अक्टूबर का कार्यक्रम पूर्ववत रहेगा।
जबकि 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक के घोषित कार्यक्रम को तत्काल स्थगित कर दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष आज 16 अक्टूबर को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बांका में आयोजित ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम ‘ में शामिल हो रहे हैं।
आज 17 अक्टूबर को जमुई में आयोजित ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’ भी पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार हीं होगा। केवल 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम को स्थगित किया गया है।
चुनाव आयोग द्वारा झारखंड के साथ हीं बिहार के चार विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसलिए बिहार के उपचुनाव के साथ हीं झारखंड में होने जा रहे चुनाव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की व्यस्तता को देखते हुए ‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’ में संशोधन किया गया है।