आरा/भोजपुर। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी आर के सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आरा आगमन पर रमना मैदान स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में भव्य स्वागत की तैयारी में दिनरात लगे राजग कार्यकर्ता |
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गराज ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के साथ कई प्रदेश स्तरीय नेता, बिहार सरकार के मंत्री, सांसदगण, विधायकगण के साथ जिले के स्थानीय जन प्रतिनिधि, राजग गठबंधन के सभी नेतागण, कार्यकर्तागण सहित भोजपुर जिला के कोने-कोने से जनता अमित शाह के जनसभा में शिरकत करेगी।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजग नेता व कार्यकर्ता द्वारा भोजपुर जिले के सभी स्थलों पर जनसंपर्क करते हुए आने की सुचना के साथ वोट करने को लेकर अपील किया गया |