ओ रोशनी

रोशनी ओ रोशनी

तु मद्धम मद्धम चल

अनंत यात्रा तेरा लक्ष्य

विश्व प्रकाश तेरा उद्देश्य।

करके प्रकाशित हर अंतर्मन

विश्व तमस मिटाती चल

रोशनी तु मद्धम मद्धम चल…..!

हर कण तेरा निर्मल है

तु अनंत का दर्पण है

तु चल कर मेरे पथ में साथ

अज्ञात मार्ग दिखती चल।

ओ रोशनी तु मद्धम मद्धम चल…..!

रचनाकार :अभिलाषा शर्मा 💕

Share
Published by
Abhilasha Sharma