DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से बनेगी सरकार। मिथिलेश त्रिपाठी

अम्बेडकर/ उत्तर प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी की एक दिवसीय बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष मिथलेश त्रिपाठी ने कहा कि  सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं और जनहित की कार्यों के बल पर उत्तर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और भाजपा,अपना दल और निषाद पार्टी गठबंधन की सरकार प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखते हुए जनपद और प्रदेश का चहुमुखी विकास करेगी। 
 बैठक को सम्बोधित करते हुए खास तौर पर संबंधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के नवजवान, किसान और गांव गरीब व महिलाओं का सम्मान भाजपा के साथ ही सन्नहित है। प्रदेश में योगी की सरकार ने दंगा मुक्त,भय मुक्त और विकास युक्त सरकार देकर जन जन के दिलों में स्थान बना लिया है। जिसके कारण हर वर्ग और जाति के मतदाता भाजपा के प्रत्याशियों को मतदान कर भाजपा की सरकार पुनः प्रदेश में बनायेंगे।
भाजपा क्षेत्रीय मंत्री सह जिला प्रभारी कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि आज़ाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश लाल उर्फ गौरी शंकर उपाध्याय का भी भाजपा प्रत्याशियों को जनपद सहित पूरे प्रदेश में समर्थन का पत्र मिला है। जिससे भाजपा प्रत्याशियों को बहुत मजबूती मिलेगी। 
अपना दल जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि प्रदेश का कमेरा समाज पूरी तरह से भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के साथ खड़ा है। अपना दल के नेता और कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में कमेरा समाज के शोषित, निर्बल और कामगारों के मतदाताओं का मत भाजपा प्रत्याशियों को दिलाने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार द्वारा कमेरा समाज के लिए किए गए कार्यों की वजह से पूरे समाज के लोग बहुत खुश है और भाजपा के साथ खड़े हैं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि बैठक में अपना दल महिला मंच की प्रदेशीय नेता शीलम कन्नौजिया, जिला उपाध्यक्ष फूल चंद पटेल, कौशलेश पटेल, विधि मंच जिलाध्यक्ष संजय कुमार यादव, युवा मंच जिलाध्यक्ष इंदल पटेल, व्यापार मंच जिलाध्यक्ष राम सहाय गुप्ता, जिला महा सचिव, राम लगन गोंड, खुशी राम पटेल बजरंगी पटेल, शिव शंकर विश्वकर्मा, राम प्रकाश पटेल सहित कई अन्य शामिल रहे।