आरा/बिहार। भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में प्रचंड बहुमत आने पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के कार्यकर्ताओं में गजब का उल्लास देखा गया। जगह-जगह ढोल बाजे नगाड़े के साथ साथ रंग अबीर लगाकर होली के पूर्व होली का उत्सव मनाया गया, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।
भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम रंजन चतुर्वेदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटी गई और एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर जीत की खुशी की बधाई दी गई ।उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने अपने काम के बलबूते परिवारवाद और भ्रष्ट पार्टियों को पटखनी दी। उत्तर प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री मोदी और जोगी के कामों से खुश होकर 37 बरस बाद किसी पार्टी को सरकार बनाने के लिए दोबारा मौका दिए हैं।
जिसके लिए उत्तर प्रदेश की जनता बधाई के पात्र हैं ।इसी प्रकार उत्तराखंड मणिपुर और गोवा की जनता ने भी एक बार पुनः भाजपा पर विश्वास करते हुए प्रचंड बहुमत प्रदान किए हैं। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चार राज्यों में पुनः सरकार बनने की खुशी में विजय उत्सव मना रहे हैं। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी के आरा परिसदन में आगमन होने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया और उत्तर प्रदेश मे पुनः पार्टी की जीत की खुशी में मिठाई वितरण किया गया।
संगठन मंत्री को बधाई देने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेंद्र पांडे, कौशल विद्यार्थी ,विजय सिंह,सीडी शर्मा, सूरजभान सिंह ,राजेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रताप सिंह, जिला मंत्री बंदना राजवंशी, वरुण सिंह, पवन सिंह, जिला मीडिया संयोजक संजय कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता नवीन प्रकाश, राजीव रंजन तिवारी ,धीरज सिंह, आईटी जिला संयोजक कुमार गौतम, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रंग बहादुर यादव, किरण सिंह ,अमरेंद्र शक्रवार, उदय प्रताप सिंह,पहलाद राय,संध्या सिंह,मृत्युंजय तिवारी, विशाल सिंह, आदि लोग थे।
आरा रमना मैदान महावीर मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के कार्यकताओं द्वारा चार राज्यों में प्रचंड बहुमत आने की खुशी में मंदिर में पूजा अर्चना की गई फिर उसके बाद एक दूसरे को रंग आबीर लगाकर बधाई देते हुए मिठाई बांटी गई। मंदिर परिसर से शहीद भवन चौक तक गगनभेदी राष्ट्रवादी और पार्टी के नारे लगा कर विजय जुलुस निकाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं में जिला उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रताप सिंह, जिला मंत्री सह जिला पार्षद वंदना राजवंशी, पवन सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कौशल कुमार विद्यार्थी, जिला प्रवक्ता धीरज सिंह,राजीव रंजन तिवारी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रंग बहादुर यादव ,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम प्रकाश पांडे, आईटी जिला संयोजक कुमार गौतम, युवा मोर्चा महामंत्री मृत्युंजय तिवारी,राहुल सिंह,रवि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता थे