DNTV India News Hindi News, हिंदी न्यूज़ , Today Hindi Breaking, Latest Hindi news..

आज भी वर्तमान में खेल जगत में सबसे अधिक प्रतिभाएं हरियाणा से ही संबंधित हैं | HARIYANA

वर्तमान में यूं तो हरियाणा अब पंजाब का  अंग नहीं है,हरियाणा एक लंबे समय तक ब्रिटिश काल में पंजाब राज्य का अंग रहा है।

 हरियाणा का इतिहास अंत्यंंत रोचक और महत्वपूर्ण है इसके विकास में महत्वपूर्ण योगदान पंजाब राज्य का है । पुरातत्व इतिहास के अनुसार हरियाणा सिंधु घाटी सभ्यता अभिन्न अंग हैं,सिंधु घाटी सभ्यता जोकि 5000 साल से भी अधिक प्राचीन है। 

पुराना हरियाणा 

हरियाणा राज्य को पंजाब से अलग कर 1 नवंबर सन 1966 को एक अलग राज्य के रूप में गठित  किया गया।हरियाणा का इतिहास वैसे तो काफी दिलचस्प है और महान भी । पौराणिक समय में आज से 5000 से 6000 वर्ष पूर्व इसी धरती पर महाभारत का युद्ध लड़ा गया था जो कौरवों और पांडवों के मध्य हुआ था। यह युद्ध धर्म और अधर्म के मध्य लड़ा गया वह युद्ध था जिसमें अधर्म का विनाश कर धर्म की स्थापना की गई। योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के युद्ध में अर्जुन को गीता का धर्मोपदेश किया और अर्जुन को मोह से मुक्त किया । पांडवों को युद्ध में विजय दिलाई । भारत भूमि देव भूमि है इसके इतिहास , संस्कृति , निर्मल प्रेम और वीरता का जितना भी वर्णन किया जाए वह कम ही है और अशक्य भी है। फिर भी सूक्ष्म रूप में भारत भूमि के  एक (राज्य) अंग हरियाणा को उसकी संस्कृति,विकास ,शौर्य ,बलिदान ,आदि रूपों में ज्ञात कर पाएंगे ।

न्यू हरियाणा 

 हरियाणा राज्य अपने आप में वृहद संस्कृति , व्यवहार, इतिहास , परम्परा के अनूठे रूप को समेटे हुए है। राज्य के अनूठे स्वदिष्ट व्यंजन , लोक गीत व संगीत नृत्य, त्यौहार और प्राचीन ऐतिहासिक स्मारक ऐसी महत्वपूर्ण वस्तुएं हैं, जो हरियाणा राज्य को अपने आप में एक भिन्न रूप में प्रस्तुत करती हैं। यहां का बौद्धिक स्तर भारत के अन्य अग्रणी राज्यों में पहले स्थान पर माना जाता है,फिर चाहे वह स्थान खेल जगत से संबंधित हो या फिर शिक्षा व सरकार से ।

राजनीतिज्ञ दौर की बात की जाए तो हरियाणा क्षेत्र ने राजनीतिक क्षेत्र में भी अपनी अनूठी पहल बनाई है, जो आज साफ तौर पर दिखाई भी देती है । 

हरियाणा की धरती ने महान व्यक्तित्व भारत को दिए हैं जिन्होंने भारतीय समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिनमें सबसे पहले स्थान मशहूर फिल्मी एक्टर दारा सिंह का आता है, भारतीय क्रिकेटर कपिल देव , और महान लेखक सुखवंत सिंह हैं । आज भी  वर्तमान में खेल जगत में सबसे अधिक प्रतिभाएं हरियाणा से ही संबंधित हैं जिन्होंने भारत को मात्र यहीं नहीं अपितु वैश्विक स्तर पर महानता दी है। ऊंचे शिखर पर भारत के शीर्ष को फहराया है ।

विकसित भारत में आज हरियाणा राज्य अपने विकास के रूप में वृहद वर्चस्व का उभरता हुआ वह बिंदु जो असीम होता जा रहा है।खेल ,अर्थव्यवस्था,मनोरंजन , शिक्षा ,संस्कृति, पर्यटन आदि सभी क्षेत्रों में अपने चरम पर है।आज का नया हरियाणा विकसित भारत की नई पहचान है।भारत का कोई भी कोना हो हर जगह एक प्रसिद्ध स्थल जो किसी न किसी रूप में हमारी संस्कृति और पुरातन सभ्यता से जुड़ा हुआ है। उनमे हरियाणा भी अपने प्रमुख स्थान पर है |